ब्यावर में दुर्घटनाग्रस्त हुई जायरीनों से भरी बस, 30 से अधिक सवारियां हुई घायल

Beawar News: सैंदडा थाना क्षेत्र के लालपुरा के पास बुधवार अलसुबह जायरीनों से भरी एक बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई. हादसे में 30 से अधिक सवारियां घायल हो गई.

ब्यावर में दुर्घटनाग्रस्त हुई जायरीनों से भरी बस, 30 से अधिक सवारियां हुई घायल

Beawar News: सैंदडा थाना क्षेत्र के लालपुरा के पास बुधवार अलसुबह जायरीनों से भरी एक बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई. हादसे में 30 से अधिक सवारियां घायल हो गई. सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लाकर भर्ती करवाया गया, जहां पर 23 लोगों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया.

शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 65 सवारियां सवार थी. सबी जायरीन अजमेर दरगाह में जियारत करने के बाद पुन: भावनगर गुजरात जा रहे थे. हादसा बस के आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण घटित हुआ.

हादसे की जानकारी के बाद सैंदडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलैंस की सहायता से राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया. बस में सवार एक जायरीन इमरान ने बताया कि हम सभी लोग एक बस में सवार होकर अजमेर से भावनगर गुजरात जा रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

लालपुरा घाटे के पास आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण बस ट्रक के पीछे घुस गई. हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करवाया है.

घायलों में मुमताज, अफजल, इमरान, रोशन, नूरी, आशिक, अलकेज, कालू, जरीना, कंसारिया, जरीना, सायरा बेन, शाहरूख पठान, रजिया, नसीम बेन, फिरोज खान, मनसूर भाई, हमीदा बेन, फरहान, रोशन बेन, शबनम, महीम तथा रोशन आदि शामिल है.

Trending news