Beawar: मकरेडा गांव में चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने केबिन से कूदकर बचाई जान

Beawar: सदर थाना क्षेत्र के मकरेडा गांव में मंगलवार रात को एक चलते ट्रेलर में आग लग गई. आग लगने के दौरान ट्रेलर चालक कूदकर अपनी जान बचाई.

Beawar: मकरेडा गांव में चलते ट्रेलर में लगी आग, चालक ने केबिन से कूदकर बचाई जान

Beawar: सदर थाना क्षेत्र के मकरेडा गांव में मंगलवार रात को एक चलते ट्रेलर में आग लग गई. आग लगने के दौरान ट्रेलर चालक कूदकर अपनी जान बचाई. सदर थाना क्षेत्र के मकरेडा गांव में मंगलवार रात को एक चलते ट्रेलर में आग लग गई.

आग लगने के दौरान ट्रेलर चालक कूदकर अपनी जान बचाई. ट्रेलर में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

कर्मचारियों ने कडी मशक्कत कर ट्रेलर में लगी आग को बुझाने में सफलता हासिल की. रात के समय ट्रेलर में लगी आग दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी. बताया जा रहा है कि आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. उधर चलते ट्रेलर में आग लगने की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची.

आग बुझाने वालों में दमकल के ताराचंद भट्ट, लखवेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र, लाल सिंह, विक्की और वेदप्रकाश आदि शामिल रहे. जानकारी के अनुसार भंवरिया पाटन निवासी 35 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र बाबूसिंह रावत अपने ट्रेलर में मंगलवार शाम को रास सीमेन्ट फैक्ट्री से सीमेन्ट भरकर मध्यप्रदेश की और जा रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

बताया जा रहा है कि मकरेडा गांव से निकलते समय चालक को बैट्री से चिंगारिया निकलती हुई दिखाई दी. चालक नरेन्द्र केबिन से नीचे उतरकर चिंगारी वाली जगह पर चैक करने लगा. इतने में केबिन में तेज आग गई, जिसके चलते चालक ने दूर भागकर अपनी जान बचाई. जानकारी पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कडी मशक्त के बाद ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया.

Trending news