ब्यावर बनेगा मिसाल, अब कोर्ट नहीं, राजीनामा से सुलझेंगे लड़ाई-झगड़े!

Beawar: ब्यावर में कोर्ट-कचहरी के झगड़ों को खत्म करने के लिए न्यायपालिका, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर एक विशेष पहल शुरू की है. जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता की पहल पर 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय अभियान चलेगा, जिसमें करीब 5000 से ज्यादा केस राजीनामा के जरिए निपटाए जाएंगे. 
 

ब्यावर बनेगा मिसाल, अब कोर्ट नहीं, राजीनामा से सुलझेंगे लड़ाई-झगड़े!
Image Credit: Beawar News

Beawar News: आपने कोर्ट-कचहरी मुकदमे बाजी से कई परिवार टूटते देखे होंगे लेकिन ब्यावर में मुकदमों में फंसे पक्षकारों के आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए न्यायपालिका, पुलिस व प्रशासन को एक साथ जोड़ने का प्रयास शुरू किया गया है. ब्यावर में तीनों के संयुक्त प्रयास से ब्यावर के कई मुकदमों को राजीनामे से निपटाकर आपसी सौहार्द बनाया जा रहा है.

इस हेतु जिला जज दिनेश कुमार गुप्ता की पहल पर आगामी 24 से 26 सितंबर तीन दिवसीस विशेष अभियान चलाकर ब्यावर जिले के करीब 5 हजार से ज्यादा मुकदमों को राजीनामा-समझौता करकर राहत दिलाने के लिए प्लान तैयार किया गया है. जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुई प्रेस वार्ता में ब्यावर के 44 हजार से ज्यादा प्रकरणों में करीब 24 हजार प्रकरण ऐसे हैं, जो केवल राजीनामें के माध्यम से सॉल्व हो सकते हैं. ऐसे में कोर्ट की दीवारों से बाहर जाकर न्याय के लिए पक्षकारो से समझाइश करकर उन्हे बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

ब्यावर के अलावा जिले के विभिन्न ब्लॉको में 24 सितंबर को फाईनेंस कंपनी, बैंक के चैक अनादरण से संबंधित प्रकरण को सुलझाया जाएगा तो 25 सितंबर को प्राईवेट पक्षकारों से संबंधित चैक अनादरण से संबंधित मामले और 26 सितंबर को राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण का निपटारा राजीनामें के माध्यम से किया जाएगा. ब्यावर के एसडी कॉलेज में सदर व सांकेत नगर थाना संबंधित राजीनामा प्रकरण व अंबेडकर भवन में सिटी थाने से जुडे राजीनामा प्रकरण को शामिल किया गया है.

दोनों स्थानों पर तीन दिनों तक इन प्रकरणों को सुनने के लिए 50-50 केस के पैनल बनाए गए हैं, जिसमें अधिवक्ता, रिटायर्ड ऑफिसर, सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, ग्राम सेवक, हल्का पटवारी, एएनएम सहित कांस्टेबल स्तर के प्रतिनिधियों का शामिल कर उनका सहयोग लिया जाएगा.

जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित जिले के विभिन्न उपखंडों के अधिकारी इस अभियान को सफल बनाने के लिए मॉनिटरिंग करेंगे. पूरे जिले में ब्यावर, बर, जैतारण, बिजयनगर मसूदा के अब तक करीब तीन हजार केस को मध्यस्ता हेतु सम्मिमलित कर लिया गया है.

जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अदालतों पर मुकदमों का भार है. ऐसे में अधिकतर प्रकरण सिर्फ राजीनामा, पहल, समझाईश से निपटाए जा सकते है. न्यायाधीश गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्धेश्य पक्षकारों में तनाव व दूरियां कम कर सामंजस्य स्थापित करना है.

एडीजे विजय प्रकाश सोनी ने ब्यावरवासियों से अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करने की अपील की है. जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने कहा कि कई मुकदमों में पक्षकार का इगो विवाद का कारण बनता है. ऐसे में मनमुटाव, समय की बर्बादी, खर्चा उस पर असर डालता है.

अभियान में सभी दूरिया मिटाकर पक्षकारों को जोड़ने की पहल कारगर साबित होगी जिससे सालो पुराने विवाद भी दूर होंगे और अदालतों का भार भी कम होगा जिसका सीधा फायदा आमजन को मिलेगा.

जिला पुलिस अधीक्षक रतनसिंह ने भी कानून व्यवस्था बनाने व तामिल जैसे कार्यो को बखूबी निभाने सहित सभी को जोड़कर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर ब्यावर में एक मिशाल पेश करने का आव्हान किया है. इस मौके पर जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता, एडीजे विजय प्रकाश सोनी, जिला कलेक्टर कमल राम मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह तथा पीआरओ सतीश सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More