Beawar Crime News: राजस्थान के ब्यावर शहर में एक विवाहिता का शव बिजयनगर रोड सैदरिया पुलिया के पास स्थित कुएं में पाया गया. पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर शहर के बिजयनगर रोड सैदरिया पुलिया के पास एक कुएं में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि विवाहिता तीन दिन पूर्व घर से लापता थी. विवाहिता की पहचान 35 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी तुलसीदास पुत्री बालूराम भाट के रूप में हुई है. पुलिस ने पीहर पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द की. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.
ससुराल पक्ष से विवाद के चलते पीहर में रह रही थी विवाहिता
बताया जा रहा है कि विवाहिता तथा भीम निवासी ससुराल पक्ष के लोगों के बीच अनबन चल रही थी. विवाद के चलते विवाहिता अपने पीहर सैदरिया में ही रह रही थी. बताया जा रहा है कि विवाहिता पुष्पा तीन दिन पहले घर से निकल गई थी. लेकिन अपने ससुराल नहीं पहुंची, जिस पर पीहर पक्ष के लोगों ने इस बाबत पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई और पुष्पा की तलाश शुरू की.
कुएं में तैरता मिली विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
शनिवार सुबह पीहर पक्ष के लोग आसपास के कुओं में उसकी तलाश कर रहे थे कि सैदरिया पुलिया के पास स्थित एक कुएं में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया. कुएं में शव दिखाई देने के बाद पीहर पक्ष तथा आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी. पुलिस को मिली जानकारी के बाद सिटी थाने से थानाधिकारी रोडूराम, एएसआई हरनिवास तथा हेड कांस्टेबल महेश तथा सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा कुएं में तैर रही लाश को कुएं से बाहर निकाल कर लाश को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया.
रिपोर्टर- दिलीप चौहान
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!