बाबा रामदेव के दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

Beawar News: ब्यावर में मेवाड़ी गेट बाहर स्थित बाबा रामदेव मंदिर का दो दिवसीय मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ. मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता काटा.

बाबा रामदेव के दो दिवसीय मेले का शुभारंभ, मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
Image Credit: Beawar News

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर में मेवाड़ी गेट बाहर स्थित बाबा रामदेव मंदिर का दो दिवसीय मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ. मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश जांगिड़ ने मंदिर के मुख्य द्वार पर फीता काटा और मंदिर गुंबद पर ध्वजारोहण कर विविधता रूप से मेले का उद्घाटन किया.

इसके पश्चात सभी अतिथियों ने बाबा रामदेव की मूर्ति पर माला चढ़ाकर बाबा की अखंड ज्योत जलाकर मेले का शुभारंभ किया. इस मौके पर उपस्थित बाबा रामदेव के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से अतिथियों का माला और बाबा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया.

Add Zee News as a Preferred Source

मेले कार्यक्रम के तहत आज रात को भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राम स्नेही संप्रदाय रामद्वारा के संत केवल राम जी महाराज मौजूद रहेंगे. इस मौके पर कृष्णा रामावत एंड पार्टी बरार के भजन गायक कृष्णा रामावत की ओर से बाबा रामदेव रामसा पीर के दरबार में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी.

वहीं कल बाबा रामेदव के अखंड ज्योत के साथ आरती भोग और प्रसाद वितरण किया जाएगा. इस दौरान शहर सहित आसपास के लोग बाबा के दरबार में झंडा चढाएंगे और बाबा को दूध, खीर चूरमा तथा नारियल का भोग लगाकर बाबा का आर्शिवाद लेंगे और सुख समृद्धि की कामना करेंगे.

इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जूनियर प्रकाश माली सुनील भटट एडं पार्टी द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला पत्रकार संघ के सचिव मोमिन रहमान,दिलीप सिंह, सुमन प्रजापति, राकेश झाकल समिति अध्यक्ष रमेश जांगिड़, केदारमल गर्ग, गोपी लाल मेहरा सहित समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह एक ऊर्जावान और प्रतिभाशाली मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नज़र रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने में दक्ष हैं. करीब 3 वर्षों के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी रचनात्मकता और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए दर्शकों तक तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं, जहां से उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया, जिसने उनके मीडिया करियर की मजबूत नींव रखी. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज़ खबर पकड़ने की क्षमता और प्रभावी प्रस्तुति शैली के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं.