&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: ब्यावर के बगड़ी गांव में आपसी पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया. लाठी डंडों से मारपीट की घटना में एक ही परिवार के तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए. वहीं घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो राजकीय अस्पताल बगडी में भर्ती कराया जहां से एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने के कारण उसे ब्यावर रेफर कर दिया. वही शेष को प्राथमिक उपचार दिया. पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार बगडी निवासी दिलीप सिंह पुत्र सादुल सिंह रावत ने बताया कि गांव के ही सज्जन सिंह सहित अन्य लोगों के साथ खेती बाड़ी को लेकर गत चार महीनों से विवाद चल रहा है. दिलीप सिंह ने बताया कि जिसके चलते सज्जन सिंह और उसके साथी आए दिन उसकी दुकान के सामने आकर उससे किसी ना किसी बात को लेकर गाली गलौज करना शुरू कर देते है. दिलीप सिंह ने बताया कि बीती रात को सज्जन सिंह, महेंद्र सिंह, चून सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोगो ने एक राय होकर उसकी दुकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और दिलीप सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. एकाएक हुए हमले में घर के अन्य सदस्य घबरा गए. वहीं घर के सदस्यों ने बीच बचाव किया तो उन्होंने दिलीप सिंह की पत्नी, उसकी दो बेटियों तथा उसके भाई पर भी लाठियों से वार कर चोटिल कर दिया. इस मारपीट की घटना में दिलिप गंभीर रूप से घायल हो गया वही घर के अन्य सदस्यों को चोट आई.
उधर घटना के बाद मौके पर भारी शोर होने के कारण आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हे देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पहले तो राजकीय अस्पताल बगडी में भर्ती कराया, जहां पर दिलीप को गंभीर अवस्था होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया. वही पूनी देवी पत्नी दिलीप सिंह, मनीषा पुत्र दिलिप सिह, सुगना पुत्री दिलीप सिंह तथा उसके भाई सोहन सिंह का प्राथमिक उपचार किया. पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराने के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!