मोहन नगर सड़क अतिक्रमण से लोग त्रस्त, क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Beawar News: ब्यावर शहर में सैंदडा रोड मोहन नगर तथा सोमानी नगर द्वितीय के निवासियों ने दोनों कालोनियों को जोड़ने वाली 30 फीट की सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की है.

मोहन नगर सड़क अतिक्रमण से लोग त्रस्त, क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
Image Credit: Beawar News

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर शहर में सैंदडा रोड मोहन नगर तथा सोमानी नगर द्वितीय के निवासियों ने दोनों कालोनियों को जोड़ने वाली 30 फीट की सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत की है. क्षेत्रवासियों ने सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर डा. महेंद्र खडगावत को ज्ञापन दिया.

जिला कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि खसरा संख्खया 598 व 599 में स्वीकृत आवासीय कॉलोनी मोहन नगर एवं खसरा संख्या 596 व 597 में स्वीकृत आवासीय कॉलोनी सोमानी नगर द्वितीय को जोड़ने वाले 30 फिट की सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसके कारण दोनों कालोनियों के निवासियों को आवागम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्षेत्रवासियों ने बताया कि खसरा संख्खया 598 व 599 में स्थापित स्वीकृत मोहन नगर का आवासीय ले-आउट प्लान नगर परिषद, ब्यावर द्वारा स्वीकृत किया गया, जिस ले-आउट प्लान के अनुसार उक्त मोहन नगर में कुल 22 प्लॉट हैं. मोहन नगर के भूखण्ड संख्या संख्या 16 के दो रोड को दर्शाया गया है तथा उक्त भूखंड के उत्तर में आम रास्ता 15 फिट एवं पश्चिम में 30 फिट दर्शाई गई है.

मोहन नगर के भूखंड संख्या 16 से लगते हुए सोमानी नगर द्वितीय का भूखंड संख्या 24 है, जिसमें भी पश्चिम दिशा में 30 फिट रोड दर्शाई गई है, उक्त 30 फिट का आम रास्ता दोनों कॉलोनियों को आपस में जोड़ता है तथा मोहन नगर के निवासियों के लिए आवाजाही का सुगम एवं सरल रास्ता यही है.

जब मोहन नगर के निवासियों ने सत्यनारायण पुत्र मोहनलाल माली से भूखण्ड खरीद किए, तब सत्यनारायण ने उक्त कॉलोनी के नक्शे पर हस्ताक्षर कर उसकी प्रति कॉलोनी वासियों को दी थी, जिस नक्शे के अनुसार भी उक्त मोहन नगर में 22 भूखण्ड ही विद्यमान थे तथा भूखण्ड संख्या से 16 के पश्चिमी दिशा में आम रास्ता 30 फिट का विद्यमान था.

उक्त नक्शे में दर्शाये गए 30 फिट का आम रास्ता जो कि मोहन नगर को सीधे जोधपुर रोड से जोड़ता है, इसे देखकर ही भूखण्ड खरीद किए थे, लेकिन वर्तमान में उक्त सड़क पर अतिक्रमण हो रखा है. अत: उक्त प्रकरण की जांच करवाकर 30 फीट रोड को अतिक्रमण मुक्त कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की कृपा करें.

ज्ञापन देने वालों में सोहन मेवाड़ा, रंजना जोशी, बीआर सेन, डा. अरविंद माथुर, द्रोपदी देवी, रमेश साहू, ममता देवी, सुंदरी देवी, निशा भाटी, कन्हैयालाल, घनश्याम कुमावत तथा रामावतार आदि शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Dilip Chouhan

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.