&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar News: राजस्थान के ब्यावर शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शहर हित के साथ-साथ आगामी दिनों आयोजित होने वाले शहर के ऐतिहासिक तेजा मेले को लेकर कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड़, एसडीएम दिव्यांश सिंह तथा सीओ सिटी राजेश कसाना ने गहरा विचार विमर्श किया.
हुआ यूं कि कलेक्टर कमल राम मीना कलेक्टर कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी अचानक वह एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और एसडीएम दिव्यांश सिंह के कक्ष में चले गए. इस दौरान एसपी रतन सिंह राठौड़ और सीओ सिटी राजेश कसाना भी एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए.
इस दौरान चारों अधिकारियों ने शहर हित को लेकर और शहर में शांति और कानून व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से बनाए रखने को लेकर गहन चर्चा की. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आगामी दिनों में भरने वाले शहर के ऐतिहासिक तेजा मेले को लेकर भी काफी मंथन किया.
कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि शहर का श्री वीर तेजाजी महाराज के ऐतिहासिक मेले को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. जिस तरह से परिषद और बोर्ड की ओर से तैयारी कर मेले का आयोजन किया जाता था, उसी तर्ज पर जिला प्रशासन की ओर से तेजा मेले का आयोजन किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी को लेकर आज अधिकारियों से चर्चा की गई जिससे की तेजा मेले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि पहले की तरह की मेले के दौरान झूले सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में लगाए जाएंगे और सुभाष उद्यान से लेकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम तक कॉरिडोर बनाया जाएगा.
रास्ते के दोनों ओर दुकानें लगाई जाएगी. जिससे की सुभाष उद्यान में ज्यादा भीड़ नहीं हो और व्यवस्था बेहतर की जा सके. कलेक्टर मीना ने कहा कि मेले के आयोजन हेतु समितियों का गठन किया जाएगा और उन समितियों के माध्यम से अतिथियों को बुलाने पर भी विचार किया जाएगा.
इस बार मेले में अतिथियों के रूप में किसको बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेले से जुड़े हुए अनुभवी लोगों की सहायता भी ली जाएगी, ताकि मेले का सफल आयोजन किया जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!