&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar, Ajmer News: ब्यावर शहर के मसूदा रोड सांवरिया सेठ मंदिर के पीछे स्थित रणथंबोर कालोनी निवासी भारतीय सेना में ड्यूटी पर कार्यरत एक फौजी के मकान में घुसे अज्ञात चोरों ने सोने के जेवरात, नकदी और घर में रखी एक स्कूटी चुरा ले गए. वारदात के दौरान मकान सूना था.
वारदात के समय फौजी की पत्नी अपने पीहर गई हुई थी. चोरी कर जाने के दौरान अज्ञात चोर अपनी एक जोधपुर पासिंग नंबर की बाइक मौके पर छोड़ गए. चोरी की वारदात की जानकारी शुक्रवार सुबह दूध वाले को दूध देने आने के दौरान हुई. घर के खिड़की दरवाजे खुले देखकर दूधिए ने फौजी की पत्नी को फोन कर घर में चोरी की वारदात की जानकारी दी.
दूधिए से मिली जानकारी के बाद फौजी की पत्नी और फौजी का भाई घर पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने देखा कि घर के मुखय गेट सहित सभी कमरों के ताले टूटे हुए पड़े है और कमरों में रखी आलमारियों का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है.
अज्ञात चोर आलमारी में रखे दो तोला वजनी सोने के आभूषण, 80 हजार रुपए की नकदी और घर में रखी एक स्कूटी चुरा ले गए. आसपास के सीसी टीवी खंगालने पर सामने आया कि शुक्रवार अलसुबह करीब 3 लोग घर में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इधर पीड़िता की शिकायत पर मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने मौका-मुअज्ञात कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सीसी टीवी फुटैज और मौके पर मिली एक अपाचे बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, रणथंबोर कालोनी निवासी गोपाल सिंह काठात भारतीय सेना में फौजी के रूप में तैनात है. गोपालसिंह यहां पर अपनी पत्नी सलमा के साथ रहता है. बताया जा रहा है कि गोपाल सिंह वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात है और सलमा घर पर ही है.
पीड़िता सलमा ने बताया कि वह ईद का त्यौहार बनाने के लिए अपने पीहर राजोसी गई हुई थी. पीछे से मकान सूना था. सलमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर पर दूध देने वाले ने फोन कर बताया कि घर के मुखय गेट सहित भीतर के कमरों के ताले टूटे हुए है.
दूध वाले के फोन पर ब्यावर पहुंचकर मकान की आलमारियों की तलाशी ली तो पाया कि आलमारी में रखी हुई 80 हजार रुपये की नकदी, दो तौला वजनी सोने के आभूषण और घर में रखी एक नई स्कूटी गायब है. पुलिस ने पीडि़ता सलमा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Reporter- Dilip Chouhan
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!