ब्यावर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पप्पू चीता का हत्यारा शाहरुख खान गिरफ्तार

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने 8 सितंबर की रात पप्पू चीता की हत्या के आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है. आरोपी सनातन धर्म सभा कॉलोनी नूंद्री महेंद्रातान का निवासी है. घटना के बाद से आरोपी फरार था.  

ब्यावर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पप्पू चीता का हत्यारा शाहरुख खान गिरफ्तार
Image Credit: Beawar News

Beawar News: राजस्थान के ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने गत 8 सितंबर की रात में पप्पू चीता की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी सनातन धर्म सभा कॉलोनी नूंद्री महेंद्रातान निवासी शाहरुख खान पुत्र कालू उर्फ रमजान को गिरफ्तार किया है.

सिटी थाना अधिकारी ने आशुतोष पांडे ने बताया कि 9 सितंबर को मृतक के भाई नूंद्री महेंद्रातान निवासी सजन ने सिटी थाने में एक रिपोर्ट देकर बताया कि 8 सितंबर की रात्री को उसके भाई पप्पू चीता का उसके पिता के पास फोन आया कि और उसने बताया कि मेरे साथ मिल गेट पर कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

जिस पर सजन और उसका भाई अजय चीता मिल गेट पर पहुंचे तो देखा की करीब 7 से आठ लडके व औरतें मेरे भाई पप्पू के साथ मारपीट करते नजर आए. सजन ने बताया कि उसके भाई पप्पू को औरतों ने पकड़ रखा था. वहीं, आमिर खान, शाहरुख खान, साहिल खान, आसिफ खान व कालू खान इन सभी ने मिलकर हाथों मे धारदार हथियार से मारपीट की.

सभी ने मिलकर मेरे भाई पप्पू चीता पर प्राणघातक हमला किया, जिसके कारण उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर थाना स्तर पर एक टीम का विशेष टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा प्रकरण मे गहनता के साथ जांच की गई. इसके बाद मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.

उक्त प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है. एसपी रतन सिंह के निर्देशन में एएसपी भूपेंद्र शर्मा एवं सीओ सिटी राजेश कसाना के सुपरविजन में सिटी थाना पुलिस टीम ने सीआई आशुतोष पांडे, उपरिनीक्षक रोडू राम तथा कांनिस्टेबल सोभाग सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Beawar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More