Video: BJP नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक के टावर पर चढ़ने का मामला, 11 घंटे बाद उतरे नीचे
Advertisement

Video: BJP नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक के टावर पर चढ़ने का मामला, 11 घंटे बाद उतरे नीचे

भाजपा नेता के नीचे उतरने के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली. 

भाजपा नेता के नीचे उतरने के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली.

Bhilwara: 11 घंटे की काफी समझाइश और कड़ी मशक्कत के बाद रात 12:30 बजे जिला कलेक्टर नकाते के अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र मीणा को हटाने और चार्ज दूसरे अधिकारी देने के आश्वासन के बाद भाजपा नगर अध्यक्ष भैरूलाल टाक (Bhairulal Tak) टावर से नीचे उतरे. 

देर रात तक विधायक गोपीचंद मीणा (Gopichand Meena), तहसीलदार मुकंद सिंह शेखावत, पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, थानाधिकारी राजकुमार नायक, पण्डेर थाना अधिकारी स्वागत पाण्डिया और नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा की काफी समझाइश के बाद देर रात भाजपा नगर अध्यक्ष भेरू टांक टावर से नीचे उतरे. नीचे उतरने के बाद उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए जहाजपुर चिकित्सालय लाया गया. भाजपा नेता के नीचे उतरने के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली. 

यह भी पढे़ं- कोरोना महामारी के बीच Bhilwara में डेंगू का प्रकोप, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि कई साल पहले भी भाजपा नेता टाक पूर्व में भी अस्पताल और नागदी नदी की सफाई की समस्या को लेकर टावर पर चढ़े थे. टाक पूर्व में नगर पालिका के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्तमान में इनकी पत्नी मधु देवी टाक वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद हैं.

Reporter- Dilshad Khan

 

Trending news