सबने ठगा, अब... भाजपा नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र, फिर मंदिर में दे दी जान

Rajasthan News: भीलवाड़ा में पूर्व भाजपा नेता लादूलाल तेली ने सूदखोरों से परेशान होकर जहर खा लिया. पीएम को सुसाइड नोट लिख मदद मांगी. इसके बाद जान दे दी.

सबने ठगा, अब... भाजपा नेता ने PM मोदी को लिखा पत्र, फिर मंदिर में दे दी जान
Image Credit: Bhilwara News

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के मारवों का खेड़ा गांव में भाजपा से जुड़े पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कन्हैयालाल साहू के पिता लादूलाल तेली ने सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजकर मदद की गुहार लगाई थी. लादूलाल ने लिखा कि 50 लाख का कर्ज लेने के बाद भी उन्होंने 3 करोड़ रुपये चुका दिए, फिर भी सूदखोर न केवल वसूली कर रहे हैं बल्कि स्टांप पेपर और साइन किए चेक भी नहीं लौटा रहे.

मंदिर में जाकर खाया जहर
24 मई को लादूलाल ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद गांव के मंदिर में जाकर कीटनाशक पी लिया. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 27 मई की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. 8 जून को परिजनों ने जब उनके कमरे की तलाशी ली, तो एक सुसाइड नोट मिला जिसमें सूदखोरों के नाम और लेन-देन का ब्यौरा था.

Add Zee News as a Preferred Source

कर्ज की रकम छह गुना चुका चुके थे, फिर भी जारी थी वसूली
लादूलाल ने अपने पत्र में बताया कि उन्होंने चांदमल और उसके बेटों से 50 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन ब्याज समेत 3 करोड़ रुपये लौटा चुके थे. इसके बावजूद स्टांप और चेक वापस नहीं किए गए. इसी तरह देवीलाल, ताराचंद, धापू देवी, हरिशंकर शर्मा समेत कई लोगों से लिए गए कर्ज के बदले कई गुना राशि चुका दी थी, परंतु सूदखोरों की प्रताड़ना खत्म नहीं हुई.

राजनीतिक पृष्ठभूमि रही मजबूत, फिर भी न्याय नहीं मिला
लादूलाल तेली भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे. वे 1995 से 1998 तक भाजपा इकाई अध्यक्ष, 1998 से 2005 तक ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, किसान मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ में भी पदों पर रहे. बावजूद इसके वे ब्याज माफियाओं की चपेट में आकर अंततः आत्महत्या को मजबूर हुए.

पुलिस जांच जारी, परिजनों ने मांगा न्याय
सुसाइड नोट और पीएम को भेजे गए ज्ञापन के आधार पर 14 जून को आसींद थाने में मामला दर्ज किया गया. कन्हैयालाल ने बताया कि पिता को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और उनकी जमीन, वाहन तथा कागजात गिरवी रखकर जबरन वसूली की जा रही थी. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.

रिपोर्टर- दिलशाद खान

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.