Bhilwara: कांग्रेस ने डमरू और झांझ बजाकर किया प्रदर्शन, UIT ने कार्रवाई के दिए आदेश

Bhilwara News: भीलवाड़ा के राधे नगर पुर रोड क्षेत्र में भारी जलभराव और नालों पर अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक और मनोज पालीवाल के नेतृत्व में डमरू और झांज बजाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 
 

Bhilwara: कांग्रेस ने डमरू और झांझ बजाकर किया प्रदर्शन, UIT ने कार्रवाई के दिए आदेश
Image Credit: Bhilwara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bhilwara News: नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के सानिध्य में भीलवाड़ा शहर के नागरिक कांग्रेस कार्यकर्ता और राधे नगर पुर रोड के नागरिकों ने डमरू और झांज बजा कर विरोध-प्रदर्शन और घेराव किया.

नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि राधे नगर पुर रोड की कॉलोनी में बरसात के समय में चल भराव अधिक हो जाता है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है. इसका मुख्य कारण है प्राकृतिक नाले के ऊपर जो अतिक्रमण हो रखा है, उसे वजह से कॉलोनी के अंदर पानी घुस रहा है. जनता त्रस्त है, अधिकारी मस्त है. इस समस्या का शीघ्र और तुरंत निराकरण किया जाना चाहिए. साथ ही सड़के और नालियों का पुनर्निर्माण शीघ्र होना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

मनोज पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा शहर की तमाम प्राइवेट कॉलोनी के अंदर कॉलोनाइजर कॉलोनी बनाकर के भाग गए हैं. जनता परेशान है, सड़के टूटी हुई हैं, नालियां टूटी हुई है.

सभी भूखंडों पर लीज लेती है, उनकी देखरेख और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी यूआईटी की है क्योंकि प्रिंसिपल मलिक यूआईटी है, कोई भी व्यक्ति यूआईटी के पत्ते को देखकर के ही प्लॉट लेता है इसलिए यूआईटी को तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित शीघ्र करनी चाहिए. संपूर्ण शहर क्षेत्र में जो भी रेवेन्यू रिकॉर्ड के अंदर नाल दर्ज हैं, उन तमाम नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटवा करके उनको खुलवाना चाहिए ताकि प्राकृतिक रूप से पानी का निकास बरसात के समय में हो सके जनता परेशान नहीं हो.

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुरेश बम पंचायत समिति सदस्य भंवर गुर्जर गणेश गहलोत ने कहा कि भीलवाड़ा शहर खड्डा का शहर हो चुका है और आने वाला त्योहार दीपावली प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है इसलिए आने वाले त्योहार से पूर्व शहर के तमाम खड्डा को और सड़कों को व्यवस्थित और दुरुस्त कर दिया जाए.

यूआईटी सेक्रेटरी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और स्वीकार करते हुए आदेश दिए कि सभी प्राइवेट कॉलोनी का सर्वे करवारकर, जो भी कॉलोनाइजर दोषी है, उनको नोटिस इशू कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित और व्यवस्थित की जाएगी.
जो भी भीलवाड़ा शहर में प्राकृतिक नाल हैं, उनके ऊपर से अतिक्रमण शीघ्र हटवाया जाएगा और भीलवाड़ा शहर की दीपावली अच्छी हो इस दिशा में समय पर टेंडर प्रक्रिया अपना करके सड़कों को नवीनीकरण और दुरुस्त किया जाएगा.

ज्ञापन देने वालों में संदीप ट्रेलर, कुंदन शर्मा, दिनेश शर्मा, भरत व्यास, अतुल सुराणा, योगिता सुराणा, दुर्गेश सुवालका, निरबिता वैष्णव, कन्हैयालाल, वैष्णव दुर्गा कंवर, पिंकी सुवालका, ज्योति, रेखा जैन,दीप जैन, सोनू गोस्वामी, पुनीत विजयवर्गीय, रतन शर्मा, नेहा शर्मा, दीप जैन, दिनेश शर्मा, विवेक जैन, निरंजन गोस्वामी, माधव लाल शर्मा, लक्ष्मी देवी, अनुराधा चौधरी और महेश जैन सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल, राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र रखता है और सटीक और विश्वसनीय खबरें दिखाता है. जुड़िए हमारे साथ, क्योंकि राजस्थान के विकास में आप भी हैं भागीदार और अपनी राय हमारे साथ सांझा कीजिए.
Read More