&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी बहू के आरोपों से आहत होकर ससुर ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. इसके बाद एमजी हॉस्पिटल में बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने दोषी पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर एमजी मोर्चरी के बाहर हंगामा भी किया.
जानकारी के अनुसार गोपालपुर निवासी संपत पिता सुखदेव जाट उम्र 52 साल को सेल्पोस का सेवन करने के चलते गंभीर हालत में महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाए गए. पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि उनकी बहू ने उन पर बलात्कार और मारपीट करने का झूठा आरोप लगाते हुए मांडलगढ़ थाने में गत दिनों रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद वह बदनामी के डर से काफी परेशान थे. इसी डर के चलते आहत होकर उन्होंने गोपालपुर में अपने खेत पर जाकर सेल्फोस का सेवन कर लिया.
परिजनों को जब तक इसका पता चला उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी. गंभीर हालत में उन्हें जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां बीती रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और एमजी मोर्चरी के बाहर दोषी पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर के लिए हंगामा भी किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Bhilwara News: आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव बागड़ी के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में हो रही अनियमितताओं पर नाराजगी जताई है. ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र पर समय पर पोषाहार उपलब्ध नहीं हो रहा, जिससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत देते हुए कहा कि कई बार आंगनबाड़ी में पोषाहार आता ही नहीं और यदि आता भी है तो उसका सही तरीके से वितरण नहीं किया जाता. इससे पात्र लाभार्थी वंचित रह जाते हैं. उन्होंने मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नियमित एवं पारदर्शी तरीके से पोषाहार वितरण करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि बच्चों और महिलाओं को समय पर पोषण मिल सके.
ये भी पढ़ें- रेल सेवा की वापसी पर जश्न! लाठी स्टेशन पर लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!