Rajasthan Crime: नशे धुत पति ने पत्नी और बेटे की बेरहमी से की हत्या, फिर...

Bhilwara double murder case: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.

Rajasthan Crime: नशे धुत पति ने पत्नी और बेटे की बेरहमी से की हत्या, फिर...

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में जहाजपुर बहुचर्चित अमरवासी दोहरा हत्याकांड मामले में अपर सत्र न्यायाधीश केम्प कोर्ट की एडीजे सानिया हाशमी ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया. गुस्से और नशे की हालत में पत्नी-बेटे की हत्या करने वाले आरोपी पति छैलबिहारी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने उस पर ₹25,000 का आर्थिक दंड भी लगाया.

यह मामला हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव का है, जहां 29 मार्च 2021 को आरोपी छैल बिहारी ने नशे में धुत होकर पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया.

पीड़िता पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट दीपक पंचोली ने बताया कि न्यायालय में पेश साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर छैलबिहारी को दोषी ठहराया गया. आरोपी की क्रूरता को देखते हुए अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए कठोर सजा दी. कोर्ट के इस फैसले को स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने न्याय की जीत करार दिया है. यह फैसला समाज के लिए संदेश है कि नशे और गुस्से में किए गए अपराध भी कानून की पकड़ से नहीं बच सकते.

पढ़ें भीलवाड़ा शहर की एक और अहम खबर

Bhilwara News: ससुराल पक्ष के लोगों ने बहु से की मारपीट
मांडलगढ़ में बीगोद थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव मे ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बहु के साथ मारपीट कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप में प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, पीड़ित महिला ने बीगोद थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वह आज अपने पीहर से ससुराल रानीखेड़ा गांव पहुंची, तो उसके पति और ससुर ने घर मे घुसते ही गालीगलौच करते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और पति के सामने ससुर ने मारपीट की और कपड़े फाड़ कर लज्जाभंग करने का प्रयास किया. विवाहित महिला का बच्चा भी छीन लिया और सोने का मंगलसूत्र भी झपट लिया. पीड़ित महिला बीगोद थाने पहुंची , लेकिन उसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज तक नहीं की हैं. पीड़िताओं को दिनभर थाने में बैठाए रखा और आरोपियों से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा हैं. उधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दी हैं, जिसकी जांच की जा रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news