गंगापुर पुलिस की कार्रवाई, लूट की छह वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Bhilwara News: गंगापुर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में व सहाड़ा एएसपी रोशन पटेल और वृत्ताधिकारी हरजीराम आरपीएस के सुपरविजन में दो शातिर लुटेरों जाकिर हुसैन और पप्पू लाल नायक को गिरफ्तार कर छह लूट की वारदातों का खुलासा किया. 

गंगापुर पुलिस की कार्रवाई, लूट की छह वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Bhilwara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Gangapur, Bhilwara News: गंगापुर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन व सहाड़ा के अति. पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल और वृत्ताधिकारी गंगापुर हरजीराम आरपीएस के सुपरविजन में गंगापुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनसे पूछताछ में छह अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है.

यह था मामला
31 जुलाई को ढोसर निवासी रतनलाल सालवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिन में करीब 2:55 बजे उसकी मां डालीबाई खेत से घर लौट रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे सोने के गहने लूट लिए और महेंद्रगढ़ की ओर भाग गए. बदमाश वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

तकनीकी जांच और CCTV फुटेज से मिली सफलता
थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और संभावित रूट्स पर लगे CCTV कैमरों की जांच की. कारोई सर्किल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल मिलने के बाद तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने जाकिर हुसैन पिता कासम अली, उम्र 25 वर्ष, निवासी नांदसा खालसा, पप्पू लाल नायक पिता शांतिलाल नायक, उम्र 25 वर्ष, निवासी नांदसा खालसा को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में आरोपियों ने निम्नलिखित वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया
11 जून 2025 को झूमपुरा में वृद्धा से आभूषण लूट (प्रकरण सं. 184/25)
पालरा (रायपुर) में महिला से सोने के आभूषण लूट
मौखुन्दा (रायपुर) में महिला से सोने के आभूषण लूट
थला करेडा में बच्ची से सोने का चांद लूट
उम्मेदपुरा-नांदसा (रायपुर) में महिला से रामनवमी और नावा सोने के आभूषण लूट
31 जुलाई 2025, कारोई थाना क्षेत्र में महिला से सोने के चार मोती, चार मांदलिया और रामनवमी लूट

आर्थिक तंगी
आरोपियों ने बताया कि वे पिछले दो महीनों से आर्थिक तंगी के चलते वारदातों को अंजाम दे रहे थे. जाकिर रंगाई-पुताई का काम करता है जबकि पप्पू नायक टेंट हाउस का व्यवसाय करता है. पुलिस टीम में लीलाधर मालवीय (थानाधिकारी), नारायणलाल (सउनि), ताराचन्द (एचसी), सुरेश कुमार, रामदेव, सुभाष (कानि. थाना गंगापुर), हेमेन्द्र सिंह, नरपत सिंह (कानि. थाना कारोई) अधिकारी शामिल थे. गंगापुर थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय जनता व प्रशासन ने सराहना की है. पुलिस अब आरोपियों से और मामलों में पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More