&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: भीलवाड़ा में मांडलगढ़ के काछोला थाना क्षेत्र में दलालों द्वारा स्टाम्प पेपर पर सौदेबाजी कर भोली-भाली लड़कियों को फंसाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित युवतियों ने बताया कि वे लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही हैं, लेकिन काछोला थाना पुलिस दलालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही हैं. इस कारण पीड़िताएं मानसिक और सामाजिक त्रासदी झेल रही हैं.
पीड़ित युवतियों का आरोप हैं कि उनके माता-पिता को बचपन में लड़कियों के बेहतर जीवन का झांसा दिया गया, बाद में दबाव और धमकियों के जरिए जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया गया. यहां तक कि सौदेबाजी स्टाम्प पेपर पर की गई जो दलालों की संगठित और योजनाबद्ध आपराधिक गतिविधि को उजागर करता है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि इस पूरे रैकेट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए.
दलालों ने मासूम बेटियों की ज़िंदगियाँ स्टाम्प पेपर पर सौदेबाजी कर बेच डालीं और उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया. जिसे कानून की नजर में सबूत माना जाता है, उसी स्टाम्प पेपर पर इन बेटियों का सौदा किया गया. और हैरानी की बात तो ये है कि पीड़िताएं महीनों से न्याय की गुहार लगा रही हैं. लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से बचती नज़र आ रही है.
सोचिए, जब बेटियाँ इंसाफ की आस लेकर पुलिस थानों के चक्कर लगाती हैं, लेकिन कानून के रखवाले ही खामोश बने रहते हैं तो फिर सवाल उठना लाजमी है. आखिर क्यों दलालों के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई? आखिर क्यों पीड़िताओं की आवाज अनसुनी कर दी गई? और क्या हमारी व्यवस्था इन गुनहगारों के सामने घुटनों पर है? अब सवाल सिर्फ़ इतना है कि क्या बेटियों को इंसाफ मिलेगा या फिर कागजों में दर्ज ये सौदेबाजी उनकी ज़िंदगी बर्बाद करती रहेगी?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!