&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jahazpur, Bhilwara News: जहाजपुर में श्रावण मास के महीने में आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में एक विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए. वहीं, कावड़ियों ने बनास नदी से कावड़ भरकर बाराह सोमेश्वर नाथ मन्दिर में भोलेनाथ का महा अभिषेक किया.
विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री शशिकांत पत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बनास नदी से बाराह देवरा सोमेश्वर महादेव मंदिर पर द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन रखा गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने कावड़ यात्रा में भाग लिया.
वहीं, कावड़ यात्रा में 551 कांवड़ियों का यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया. कावड़ यात्रा में शामिल हुए सभी कावड़ियों ने बनास नदी से कावड़ में जल भरकर रवाना हुए, जो विभिन्न मार्गों से बनास नदी से परशुराम चौराहा, बसस्टैंड, सदर बाजार,नव चौक घासभैरू चौराया से बड़ा देवरा स्थित सोमेश्वर मंदिर पहुंचेगी.
वहीं, घास भैरू चौराहे पर भी देवनारायण मंदिर पर शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया. कावड़ यात्रा का नगर में जगह-जगह उसे वर्षा व जलपान पीलाकर लोगों ने स्वागत किया. उसके बाद बाराह देवरा पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया. वहीं, बाद सभी कांवड़ियों का लंका मुखी बालाजी मंदिर में सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ.
कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाएं माकूल रही. नगर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा जहाजपुर, हनुमान नगर, पण्डेर, शक्करगढ़, सहित कहीं थानों का जाप्ता इस दौरान मौजूद रहा.
कावड़ यात्रा के दौरान बजरंग दल जिला संयोजक श्याम गुर्जर, आदर्श विद्या मंदिर आचार्य भंवर सिंह राणावत, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश महावर, बजरंग दल संयोजक पण्डेर रामदुलार भाट, नवरत्न साहू, मनीष जैन, योगेश पत्रिया, देवराज पांचाल, जितेंद्र साहू,केशव पत्रिया, कमल रेगर कपूर लाल सुथार,बजरंग जांगिड़, मुकुल नागोरी, ओमप्रकाश सोनी, अनिल भुवालिया, कमल गोड, बनवारी नागोरी, पंकज शर्मा, विकास टेलर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता दौरान मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!