Bhilwara: भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी देकर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं बोले पुनिया
Advertisement

Bhilwara: भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी देकर पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं बोले पुनिया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे.  इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के मुख्य अतिथि और भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महवपूर्ण बैठक ली.

बैठक की तस्वीर

Bhilwara: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को भीलवाड़ा पहुंचे.  इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया के मुख्य अतिथि और भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महवपूर्ण बैठक ली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम की पूंजी पार्टी के येज्ञ में देकर पार्टी को आर्थिक रुप से स्वावलंबी एवं मजबूत बनाएं भाजपा की संगठनात्मक मजबूती एवं भाजपा परिवार को चलाने विभिन्न भाजपा के सकरात्मक कार्यक्रमों के लिए भाजपा आर्थिक रूप से सशक्त बने. इसे तू आजीवन समर्पण निधी अभियान मे सहयोग करना है,  इसका मुख्य कारण सभी का भाजपा से जुड़ाव हो और कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सशक्त मंडल अभियान में बूथ स्तर तक समिति का गठन हो.

यह भी पढ़ेंः रिश्वतखोर तहसीलदार की टीम के साथ कोर्ट में पेशी, भेजा गया 15 दिन की जेसी रिमांड पर
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि सशक्त मंडल अभियान के तहत भाजपा और अधिक मजबूत होगी और समर्पण निधि अभियान में भीलवाड़ा जिले की सभी विधानसभाओं में सब के सहयोग से ऐतिहासिक कार्य करेंगे. भीलवाड़ा जिला संगठनात्मक एवं समर्पण निधि में पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर रहेगा. पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर एवं भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि आजीवन समर्पण निधि के तहत सब के सहयोग से पूरे प्रदेश में भीलवाड़ा जिला प्रथम स्थान पर रहेगा.

Report: Mohammad Khan

Trending news