Bhilwara: ठरकी ससुर! अपनी ही बहू को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हो गई तो...

Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक ससुर ने अपनी ही बहु को सालों तक हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं बहू ने जब इसके खिलाफ अवाज उठाई तो परिवार वालों ने उसे मारने की कोशिश की.

Bhilwara: ठरकी ससुर! अपनी ही बहू को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हो गई तो...
Image Credit: Bhilwara Crime News

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक ससुर ने अपनी ही पुत्रवधू को हवस का शिकार बनाया, जिसके बाद पुत्रवधू गर्भवती हो गई. पीड़िता के पति ने साथ देने के बजाय गर्भपात कराने की कोशिश की. वहीं, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुत्रवधू के ससुर ने आहत होकर खुदकुशी करली है.

जानकारी के अनुसार ससुर पुत्रवधू के साथ 4 साल से दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दे रहा था. पीड़िता ने मामला उजागर किया तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की. बिजौलियां क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष, पीड़िता के ससुर, पति व भुआ सास ने भीलवाड़ा ले जाकर पीड़िता का गर्भपात कराने की कोशिश की. पीड़िता ने ससुर ओर BKVSS अध्यक्ष समेत 4 जनों पर मांडलगढ़ थाने में संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Bhilwara News: वार्ड 28 में उपचुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गुलाबपुरा की बैठक वार्ड 28 के उपचुनाव को लेकर सम्पन्न हुई. भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि आज की बैठक विधायक जब्बर सिंह सांखला एवं उपचुनाव प्रभारी भगवतीलाल जोशी के आतिथ्य मे सम्पन्न हुई.

विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि भाजपा नगरपालिका चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है और पार्टी ये उपचुनाव अवश्य रूप से जीतेगी. उम्मीदवार कोई भी हो संगठित होकर जिताना है. गुलाबपुरा मे वर्तमान कांग्रेस के बोर्ड ने गुलाबपुरा को विकास से 4 साल पीछे कर दिया और गुलाबपुरा की जनता के सामने ये बोर्ड पूरी तरह से फेल साबित हुआ है. चुनाव प्रभारी भगवतीलाल जोशी ने कहा की हमारे कार्यकर्ताओ के जोश को देखकर हम पूर्ण रूप से आश्वस्त है कि भाजपा उपचुनाव भी जीतेगी और 3 महीने बाद होने वाले चुनाव मे भी भाजपा बोर्ड बनाएगी. इस मौके पर बैठक में जिला पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More