Bhilwara: उस तालाब ने फिर ली जान! कुछ दिन में निगल गया दो सगे भाइयों की जिंदगी

Rajasthan News: भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र स्थित बटेडा गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी तालाब में उसके छोटे भाई की भी डूबने से मौत हुई थी.

Bhilwara: उस तालाब ने फिर ली जान! कुछ दिन में निगल गया दो सगे भाइयों की जिंदगी
Image Credit: Bhilwara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के आसींद थाने के अंतर्गत तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई. कुछ दिन पूर्व इसी तालाब में छोटे भाई की भी डूबने से मौत हुई थी. घटना आसींद थाने के अंतर्गत मालासेरी पंचायत के बटेडा गांव की बताई जा रही है. वहीं आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद शव को आसींद मोर्चरी में रखवाया गया.

ग्रामीण हंसराज ने बताया कि इसी तालाब में अक्टूबर महीने में मृतक अशोक कुमार भील के छोटे भाई मुकेश भील उम्र 16 वर्ष की भी डूबने से मौत हुई थी. वहीं, पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर युवक अशोक कुमार भील पिता भंवरलाल भील उम्र 26 वर्ष की गुरुवार देर शाम को तालाब में पशुओं को चराते समय पैर फिसलने से डूबने से मौत हो गई. वहीं, आसपास की ग्रामीणों को तालाब में सब तैरते हुए दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची एवं ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला. वहीं, शव को आसींद मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम आज किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक कुमार भील के एक लड़का मनीष कुमार बल उम्र 4 वर्ष एवं लड़की गुंजन भील उम्र 1 वर्ष है. सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं परिवार में कुल चार भाई एवं एक बहन है, जिसमें से दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है. वहीं, पिता भंवरलाल भील खेती करते हैं, जबकि माता लाडू देवी ग्रहणी है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Dungarpur News: सरकारी ठेके के पास बाथरूम में मिले शराब के कार्टन, पुलिस ने की जब्त
डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने ड्राय डे के दिन सरथुना सरकारी ठेके के पास एक बाथरूम से शराब के 11 कार्टन जब्त किए है. वहीं, पुलिस शराब के कार्टन रखने वाले की तलाश में जुटी है.

डूंगरपुर जिले के धंबोला थाने के थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर के जरिए थाना क्षेत्र में सरथुना सरकारी ठेके के पास एक बाथरूम में शराब छिपाकर रखे होने की सूचना मिली थी. मुखबिर की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी तो बाथरूम में शराब के कार्टन छिपाकर भरे हुए थे. पुलिस ने मौके से शराब के 11 कार्टन जब्त किए. वही पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर शराब रखने वाले की तलाश शुरू कर दी है. जब्त शराब की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More