Bhilwara News: राजस्थान में सूदखोरों के बढ़ते आतंक पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि सूदखोरों के जाल में फंसकर आत्महत्या करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के आसींद में भाजपा नेता लादू लाल तेली द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और गंभीर चिंता जताई. गहलोत ने लिखा कि प्रदेश में सूदखोरों के जाल में फंसकर आत्महत्या करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि राजस्थान मनी लेंडर्स अधिनियम, 1963 लागू है, लेकिन इसका सख्ती से पालन नहीं होने के कारण सूदखोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है.
विशेष अभियान चलाने की मांग
गहलोत ने राजस्थान पुलिस से मांग की कि वह सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि इस तरह के शोषण को रोका जा सके. उन्होंने बताया कि किस तरह से ब्याज माफियाओं के डर और उत्पीड़न के चलते भाजपा नेता को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा. गहलोत ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेगा, तब तक ऐसे दुखद मामले सामने आते रहेंगे.
डॉक्टरों की आत्महत्या और सरकारी संवेदनहीनता पर सवाल
गहलोत ने जोधपुर के डॉक्टर राकेश बिश्नोई और उदयपुर के डॉक्टर रवि शर्मा की मौत को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं की दुर्दशा के साथ-साथ अब डॉक्टरों की सुरक्षा और संवेदनाओं की भी अनदेखी हो रही है. डॉक्टरों की मौत के मामलों में राज्य सरकार की असंवेदनशीलता सामने आई है, जो बेहद चिंताजनक है.
सरकार की संवेदनशीलता पर उठाए सवाल
गहलोत ने सवाल किया कि जब डॉक्टरों के परिजनों को न्याय के लिए धरने और हड़ताल का सहारा लेना पड़े, तो यह सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि वह न केवल सूदखोरों पर लगाम लगाएं, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर आएगी प्रलय! 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!