भीलवाड़ा जिले के रामदेवनगर में 70 वर्षीय महिला से चाकू की नोक पर लूट

Bhilwara News: भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र में थाना कारोई पुलिस ने रामदेवनगर (भुणास) में 70 वर्षीय वृद्ध महिला जमनी देवी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  

भीलवाड़ा जिले के रामदेवनगर में 70 वर्षीय महिला से चाकू की नोक पर लूट
Image Credit: Bhilwara News

Bhilwara News: भीलवाड़ा के गंगापुर थाना कारोई पुलिस ने रामदेवनगर (भुणास) में वृद्ध महिला के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

घटना 31 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे हुई थी, जब 70 वर्षीय जमनी देवी अपने नोहरे की फाटक खोल रही थी. तभी दो नकाबपोश अपराधी मोटरसाइकिल पर आए और एक आरोपी ने उनकी गर्दन पकड़कर चाकू की नोक लगाई. इसके बाद उन्होंने महिला के गले से 1 तोला रामनामी सोना, 2 मान्दलिया और 4 मोती (सभी 1-1 तोला के) काटकर लूट लिए. दोनों आरोपी मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल और वृताधिकारी हरजीराम चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी उपकरणों जैसे सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर से मिली सूचनाओं की मदद से आरोपियों का पता लगाया. आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल महेन्द्रगढ़ के जंगलों में फेंकी मिली.

पुलिस ने दो आरोपियों जाकिर हुसैन (25) पुत्र कासम अली और पप्पुलाल (25) पुत्र शांतीलाल, निवासी नांदसा खालसा थाना गंगापुर को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया और लूट का समान बरामद किया. दोनों पहले भी थाने से गिरफ्तार रह चुके हैं.

पुलिस टीम में थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह राठौड़, दिनेश कुमार, हेमेन्द्रसिंह, नरपतसिंह और विक्रम कानी शामिल थे, जिन्होंने कड़ी मेहनत के बाद इस मामले को सुलझाया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author