भीलवाड़ा रेप केस सुनकर कोर्ट भी रह गया दंग, कहा-जल्द पोस्को एक्ट के तहत हो फैसला

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना इलाके में नाबालिग लड़की से नाबालिग लड़के ने एक बार नहीं कई बार रेप किया. साथ ही उसने दोस्तों के संग मिलकर भी बलात्कार किया. इस मामले को सुनकर कोर्ट भी दंग रह गया. 

भीलवाड़ा रेप केस सुनकर कोर्ट भी रह गया दंग, कहा-जल्द पोस्को एक्ट के तहत हो फैसला

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना इलाके में 26 अगस्त 2024 को एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल के मामले में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बड़ा फैसला सुनाया है.

एपीपी रघुनंदन सिंह ने बताया कि 26 अगस्त 2024 को एक नाबालिग किशोरी को गेम खिलाने के नाम पर लाइब्रेरी के पीछे बहला फुसला कर ले जाने के बाद एक नाबालिग किशोर ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया.

इसके बाद उसने अपने दोस्त को बुलाया, जिसने भी उसके साथ बलात्कार किया. उसके बाद 3 सितंबर 2024 को उसी दोस्त ने नाबालिग किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर बुलाया और पालड़ी रोड पर झाड़ियां में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

वहीं, इसके बाद उसने अपने दो और साथियों को वहां बुला लिया, जिन्होंने भी उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया. 8 सितंबर 2024 को उसी दोस्त ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उसके बाद 5 नवंबर 2024 को उसकी पुत्री को पालड़ी के पास झाड़ियां के अंदर ले गया, जहां दो अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ बलात्कार किया.
नाबालिग के गुमसुम रहने पर पिता ने उसे पूछा तो आपबीती बताई. इसके बाद पिता ने सुभाष नगर थाने में इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आज सेशन न्यायाधीश अभय जैन ने अपील को खारिज करते हुए मामला पोस्को कोर्ट में ही चलाने की बात कही है. वहीं, इस मामले को सुनकर हर कोई दंग है.

ये भी पढ़ें-

Trending news