Bhilwara: पहलगाम अटैक में नाम बताकर रिटायर्ड अधिकारी को 3 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा के रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को तीन घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया. हालांकि उन्होंने फोन काट दिया, जिससे वे ठगे जाने से बच गए. 

Bhilwara: पहलगाम अटैक में नाम बताकर रिटायर्ड अधिकारी को 3 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा
Image Credit: Bhilwara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा के रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है. यह ताजा मामला महेश चंद्र जोशी का है, जिन्हें तीन घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा लेकिन जब अकाउंट नंबर और एलआईसी आदि की जानकारी लेने लगे तो तब जोशी ने समझदारी दिखाते हुए फोन काट दिया.

इसके चलते वे ठगे जाने से बच गए. दरअसल गुरुवार सुबह 9.30 बजे महेश चंद्र जोशी को एक फोन आया. फोन करने वाले ने अपने आप को एटीएस पुणे से बताया, जबकि वे उत्तर प्रदेश के किसी नंबर से फोन कर रहे थे. ठग ने महेश जोशी को कहा कि कश्मीर की पहलगाम आतंकवादी घटना में आपका नाम आया है.

Add Zee News as a Preferred Source

आपने यहां की सूचना पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को दी है. बदले में उन्होंने दो करोड़ रुपये आपके खाते में डाले है. यहां तक धमकाया कि परिवार में किसी को नहीं बताना.

घर के अंदर कमरा बंदकर बैठ जाओ. डिजिटल अरेस्ट करने वाले इतने शातिर थे कि महेश जोशी को उनके मकान तक के फोटो भेजकर विश्वास दिला दिया कि वे सच बोल रहे हैं. लेकिन जब महेश जोशी से बैंक खाते और एलआईसी पॉलिसी की जानकारी लेने लगे तो उन्होंने स्विच ऑफ कर लिया.
महेश जोशी ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट की जो मेरे साथ घटना हुई वो किसी अन्य के साथ न हो इसके लिए साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे.

पढ़िए भीलवाड़ा की एक और खबर
Bhilwara News: जहाजपुर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जहाजपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन देशभक्ति और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया. तिरंगा यात्रा की शुरुआत चावंडिया चौराहे से हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर सबसे आगे चल रहे थे.

यात्रा के दौरान आसमान से बरसी हल्की-हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना और माहौल को रोमांचक बना दिया. चमन चौराहे पर अंजुमन कमेटी और आम मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया, जिससे सभी का जोश दोगुना हो गया.

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद जैसे जोशीले नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा जहाजपुर देशभक्ति के रंग में रंग गया. यात्रा का समापन नगर पालिका के नेहरू मैदान में राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.

यात्रा में विधायक गोपीचंद मीणा, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, चेयरमैन नरेश मीणा, उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, विकास अधिकारी सीता राम मीणा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, डॉ. नईम अख्तर, डॉ. शैतान मीणा, थानाधिकारी राजकुमार नायक, पालिका ईओ राघव मीणा, वाइस चेयरमैन राजीव काटिंया, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल सहित पार्षद एवं स्कूल के बच्चे-बच्चियां मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More