Bhilwara Road Accident: सड़क नहीं काल का द्वार! भीलवाड़ा का हाईवे लील रहा जानें

Bhilwara Road Accident: भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र में NH-158 और 148D पर लगातार हादसों से कई जानें गईं. तकनीकी खामियां और लापरवाही से यह हाईवे मौत का रोड बन चुका है.

Bhilwara Road Accident: सड़क नहीं काल का द्वार! भीलवाड़ा का हाईवे लील रहा जानें
Image Credit:

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र से गुजरता राष्ट्रीय राजमार्ग 158 एवं 148 डी पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं इस हाइवे को 'मौत के रोड' के नाम से जाना जाए कोई अतिशयोक्ति नहीं है. मांडल आसींद रास राष्ट्रीय राजमार्ग 158 पर आसींद कस्बे के मध्य से लगाकर पडासोली चौराहे तक पिछले एक साल से हो रही दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं ने कई घरों के दीपक बुझ गए है.

ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हेपुरा चौराहे पर डिवाइडर पर एक महीने में लगभग 5 से 6 एक्सीडेंट हो चुके हैं, जिसमें से तीन की जान जा चुकी है लेकिन नेशनल हाईवे द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि दुल्लहपुर गांव के मध्य से गुजरने वाले हाईवे पर नहीं तो ब्रेकर है एवं नहीं व्हाइट पट्टी लगा रखी है. कई हादसे हो चुके हैं. इन सड़क दुर्घटनाओं के होने का कारण या तो नेशनल हाईवे द्वारा आसींद कस्बे से दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र तक सड़क निर्माण में तकनीकी कमी रही है या फिर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की यातायात के नियमों के प्रति अज्ञानता के कारण यह दर्दनाक दुर्घटनाएं हो रही है.

इस क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में हुई दुर्घटनाओं में कुछ दुर्घटनाओं की बात करें तो यह सड़क दुर्घटनाएं काम कपा देने वाली घटनाएं थी. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 158 आसींद कस्बे से गुजरने के बाद सोपुर चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 D भीम उनियारा में विलय हो जाता है, इन दोनों हाईवे का विलय केंद्र बिंदु ब्लैक स्पॉट क्षेत्र सबसे ज्यादा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है. 17 अप्रैल 2024 को इसी ब्लैक स्पॉट एरिया में दो ट्रेलर का एक भयानक एक्सीडेंट जिसमें तीन घंटे की रेस्क्यू के बाद ड्राइवर को ट्रेलर की केबिन से बाहर निकाल पाए. वहीं इसके तुरंत तीन दिन बाद 17 अप्रैल 2024 को आसींद कस्बे के ही मध्य 700 मीटर के नेशनल हाईवे जो निर्माणाधीन रहा पर एक ट्रक द्वारा दो नाबालिक मासूमों को कुचलने से दुर्घटना से मौत हुई. इस तरह इस नेशनल हाईवे पर ऐसी कई अनगिनत भयावत दुर्घटनाएं हैं जो मन को झकझोर देने वाली है.

रिपोर्टर- दिलशाद खान

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pratiksha Maurya