Bhilwara News: सुभाष नगर में सील गोदाम में घी व कुकिंग मीडियम की पैकिंग का भंडाफोड़! खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 128 किलो माल सीज किया, लाइसेंस नहीं मिला. नमूने जांच के लिए भेजे गए, FSSAI नियमों के तहत कार्रवाई होगी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त को गुलाब वाटिका के पीछे सील किए गए गोदाम को उसके मालिक कपिल सेठिया के आने के बाद शनिवार को खोला गया. गोदाम में सेठिया के सामने तलाशी ली गई. इस निरीक्षण के दौरान वहां घी व कुकिंग मीडियम की पैकिंग का काम करते हुए मिले.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव ने वहां रखे हुए घी एवं कुकिंग मीडियम का खाद्य नमूना लिया एवं शेष घी एवं कुकिंग मीडियम लगभग 128 किलोग्राम को सीज किया गया,मौके पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. सीएमएचओ डॉ गोस्वामी ने बताया कि मालिक की उपस्थिति में उपस्थिति में परिसर को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के अंतर्गत नियमानुसार सीज किया गया है प्रयोग शाला से खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.
गौरतलब है कि इसी गोदाम में नशे से जुड़ी बड़ी खेप जिसमें गांजा भरी हजार सिगरेट जब्त करने के साथ ही दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और पुलिस की कार्यवाही के दौरान हवन सामग्री में इस्तेमाल होने वाला घी जैसा पदार्थ मौके पर मिला तो फूड सेफ्टी टीम ने पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंच फूड लाइसेंस मांगा तो इन्होंने सेठ जी प्रिंस सेठिया का नाम बताया है.
इसको लेकर फूड सेफ्टी ऑफिसर अशोक यादव ने गोदाम मालिक प्रिंस सेठिया को बुलाया लेकिन वह नहीं आया. फोन भी स्विच ऑफ कर लिया. गोदाम के अन्य मालिक कपिल सेठिया के आज आने के बाद सील किए गोदाम को दोबारा खोल के अग्रिम जांच की गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!