&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 148 डी पर अंटाली के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. यह दुर्घटना तब हुई जब एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई.
वहीं, शंभूगढ़ थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं आसपास पहचान हुई तो प्रेमचंद पिता देवी लाल रेगर उम्र 46 वर्ष निवासी खारी का लांबा के रूप में पहचान हुई. वहीं मृतक प्रेम चंद अटाली के पास खेत पर जाते समय ट्रेलर ने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई वहीं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया.
वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतक प्रेम चंद रेगर खारी का लांबा गुलाबपुरा का निवासी है. रोजाना वही से अटाली गांव के पास खेत सिजारी पर ले रखा था. रोजाना यहां कृषि कार्य करने आता था. वहीं, मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे शंभूगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एंबुलेंस से शव को गुलाबपुरा मोर्चरी में रखवाया एवं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया.
पढ़ें भीलवाड़ा की एक और अहम खबर
Chittorgarh News: वीरबाला कालीबाई का नाम हटाने के विरोध में आदिवासी समाज का प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में कक्षा 5वीं की अंग्रेजी पुस्तक से वीरबाला कालीबाई का पाठ हटाए जाने के विरोध में आदिवासी समाज ने तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. करीब 15 गांव के प्रतिनिधियों ने राणापुंजा भील विकास समिति और अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में नारेबाजी की. समाज के लोगों का कहना था कि अध्याय हटाकर शहीद और पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया गया है. प्रदर्शन के बाद तहसीलदार विवेक गरासिया को राज्यपाल के नाम 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें पाठ को पुनः जोड़ने, सांप्रदायिक हस्तक्षेप रोकने और विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग शामिल है.
ये भी पढ़ें- भक्ति और उत्साह का संगम! वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1.84 लाख बुजुर्गों का आवेदन
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!