&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Nagaur News: मेड़ता रोड, बीकानेर में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर साढ़े 21 तोला सोना और 6 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. महिला ने बताया कि उनके दो भाई और पिता की मृत्यु के बाद परिवार में लगातार हो रही अनहोनी घटनाओं से परेशान होकर, उन्होंने लगभग चार वर्ष पहले एक तथाकथित तांत्रिक के कहने पर घर में तांत्रिक क्रिया करवाई थी. इस दौरान तांत्रिक ने घर में प्रेत आत्मा का साया होने का डर दिखाकर विश्वास जीता और पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया.
महिला और उनके पति ने आरोप लगाया कि तांत्रिक क्रिया के दौरान तांत्रिक ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया. इस मौके का फायदा उठाकर तांत्रिक ने पूजा की थाली में रखे 3 लाख रुपये नकद और घर में रखे सभी गहने, जिनमें साढ़े 21 तोला सोना शामिल था, लूट लिया. इतना ही नहीं, तांत्रिक ने सोने के शुद्धिकरण का बहाना बनाकर उनसे ऑनलाइन पेमेंट के जरिए भी 3 लाख रुपये हड़प लिए. समय बीतने के साथ परिवार कर्ज के बोझ तले दबता चला गया, जिसके बाद उन्होंने मेड़ता रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तांत्रिक की तलाश में जुट गई है. इस घटना ने क्षेत्र में तांत्रिक गतिविधियों के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है. स्थानीय लोग पुलिस से इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी ठगी को रोका जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!