Ajmer Crime News: राजस्थान के अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा ने अपनी जान दे दी. मामले को लेकर मृतका की मां ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र से एक कॉलेज छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया.
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा 29 मई को घर पर अकेली थी, जब समीर नामक युवक का फोन आया कि वह उसका कॉल नहीं उठा रही. चिंतित मां जब घर लौटी, तो दरवाजा खोलते ही बेटी को फंदे पर झूलता पाया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मां का आरोप है कि एक साल पहले समीर से पहचान होने के बाद वह उनकी बेटी को बार-बार परेशान करने लगा. कभी बदनाम करने की धमकी देता, तो कभी सोशल मीडिया की आईडी और पासवर्ड मांगता. बेटी ने कई बार उसे ब्लॉक किया, लेकिन वह घर आकर हंगामा करता, गाली-गलौज और मारपीट तक पर उतर आता. समीर की ब्लैकमेलिंग और डराने-धमकाने की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली. मां की शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें अजमेर की एक और अहम खबर
Ajmer News: साइबर अपराधी ने बैंक मैनेजर को लगाई चपत
अजमेर में एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर को शातिर साइबर अपराधियों ने 28 लाख से ज्यादा की चपत लगा दी. पीड़ित ब्रांच मैनेजर अभिषेक ने साइबर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित ने अपनी शिकायत मे बताया की 28 मई की शाम को उनको कार्गो कंपनी के नाम से ईमेल आया जिसमे जिक्र था कि चेक खत्म होने के कारण एक नंबर बताया और उस पर 28 लाख 77 हजार रूपये ट्रांसफर करने की बात कही, जिस पर मैनेजर ने तीन किश्तो मे यह रकम रिलीज़ कर दी और अगले दिन जब कंपनी के ओरिजिनल लेटर हेड के बारे मे तफ्तीश की तो ऐसा कुछ नहीं मिला. इस पर मैनेजर ने कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने भी मना कर दिया. जिसके बाद मैनेजर को ठगी होने कर एहसास हुआ और साइबर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस अब इस मामले में अनुसंधान कर रही है.
रिपोर्टर- अभिजीत दवे
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!