10, 20, 100 रुपये के नोट्स पर खतरनाक बैक्टीरिया का खुलासा, होश उड़ा देगी Ajmer की यह रिसर्च

Bacteria Found on Indian Currency: अगर आपसे कोई कहे कि जो 10-20 और 100 रुपये के नोट्स आप हर रोज यूज करते हैं उनपर खतरनाक बैक्टीरिया या फंगस होती हैं, जो कि टीवी और अन्य संक्रमण फैलाते हैं तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह सच है. अजमेर की एक रिसर्च ने इस बात का खुलासा किया है.
 

10, 20, 100 रुपये के नोट्स पर खतरनाक बैक्टीरिया का खुलासा, होश उड़ा देगी Ajmer की यह रिसर्च
Image Credit: Bacteria Found on Indian CurrencySource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Ajmer News: राजस्थान केंद्रीय विश्व विद्यालय अजमेर के बायो टेक्नोलॉजी विभाग के एक शोध के जो नतीजे सामने आए, वो बेहद चौंकाने वाले हैं. शोध भारतीय मुद्रा में पाए जाने वाले फंगस को लेकर है. जांच में पता चला कि इन नोटों पर 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के नोटों में खतरनाक बैक्टीरिया और फंगस पाए गए हैं.

इनमें से कुछ बैक्टीरिया और फंगस इतने खतरनाक हैं कि ये सीधे आपकी आंखों में संक्रमण, टीबी, और यहां तक कि कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये बैक्टीरिया और फंगस किस तरह के हैं?
शोध में सामने आया कि इन नोटों पर चार तरह के बैक्टीरिया मिले हैं-


* कैंडिडा अल्बिकन्स: यह एक प्रकार का फंगस है जो अक्सर हमारे मुंह, त्वचा और जननांगों में पाया जाता है, लेकिन अगर यह शरीर में अधिक बढ़ जाए तो संक्रमण का कारण बन सकता है.


* स्टेफिलोकोकस: यह एक सामान्य बैक्टीरिया है, लेकिन कुछ प्रकार के स्टेफिलोकोकस गंभीर त्वचा संक्रमण, निमोनिया, और सेप्सिस (रक्त विषाक्तता) का कारण बन सकते हैं.


* क्लेबसिएला निमोनिया: यह बैक्टीरिया फेफड़ों में संक्रमण का कारण बनता है, जिससे निमोनिया हो सकता है.


* एस्चेरिचिया कोलाई (ई. कोलाई): यह पेट से संबंधित बीमारियों और मूत्र मार्ग के संक्रमण (UTI) का एक प्रमुख कारण है.

इसके अलावा, शोध में यह भी पाया गया कि ये बैक्टीरिया और फंगस नोटों पर 48 घंटे तक जीवित रह सकते हैं. सोचिए, एक हाथ से दूसरे हाथ में जाते ये नोट कितनी बीमारियों को फैला सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More