&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के नावां से सटे गांव खाखड़की जिसे श्रीलंका के नाम से भी संबोधित किया जाता है. खाखड़की में सड़क निर्माण को लेकर और हाल में टूटी सड़क के कारण नवजात की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. आज खाखड़की के सैकड़ों लोग एकत्रित होकर प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
ग्रामीणों ने न्याय, दो न्याय दो, तानाशाही बंद करो, प्रसाशन होश में आओ, मृतक नवजात के बच्चे को मुआवजा दो के नारे लगाए. ग्रामीण नगरपालिका के गांधी पार्क से पैदल तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए SDM कार्यालय पहुंचे, जहां ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने SDM कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया. नावां व मारोठ थानाधिकारी सहित जाप्ता तैनात रहा. भीषण गर्मी में 43 डिग्री तापमान में सैकड़ों ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे हैं.
ग्रामीणो ने SDM दिव्या सोनी को ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में तीन मांगे रखी गई हैं, जिसमे मृतक नवजात बच्चे के परिजनों को मुआवाजा देने, सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने,12 किमी सीसी सड़क का नव निर्माण करने की मांग की है. सुबह 11 बजे से सैकड़ों ग्रामीण तपती धूप में बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं.
ग्रामीणो का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता है और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा. SDM सोनी ने ग्रामीणों की समस्या सुन विधायक, मंत्री, सांसद और जिला कलेक्टर से चर्चा कर ग्रामीणों को न्याय दिलाने और सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करवाने के प्रयास का आस्वाशन दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Deedwana News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!