लाडनूं के मरियम मस्जिद के पास चल रहा था देह व्यापार, रोज आती-जाती थी महिलाएं

Deedwana News: डीडवाना जिले के लाडनूं शहर में लोगों ने मकान मालिक पर अनैतिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा कि मकान पर लड़कियों और महिलाओं का आना जाना रहता है. 

लाडनूं के मरियम मस्जिद के पास चल रहा था देह व्यापार, रोज आती-जाती थी महिलाएं
Image Credit: Deedwana News

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के लाडनूं शहर में एक धार्मिक स्थल के पास अनैतिक गतिविधियों का मामला सामने आया है. इस मामले में स्थानीय निवासियों ने मकान मालिक पर अनैतिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है. साथ ही एसपी रिचा तोमर को ज्ञापन देकर अनैतिक गतिविधियां बंद करवाने की मांग की है.

लोगों ने अपने ज्ञापन में बताया कि लाडनूं के वार्ड संख्या 38 में एक धार्मिक स्थान के पास नारायण सोनी नामक व्यक्ति का मकान है, जो अक्सर बंद पड़ा रहता है. लेकिन बीते कुछ दिनों से इस मकान पर लड़कियों और महिलाओं का आना जाना काफी बढ़ गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिक इस मकान में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. जब स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया तो उसने लोगों को ही धमकियां देना शुरू कर दिया.

वहीं, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बजाय केवल खानापूर्ति कर दी, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं और मकान में अब भी अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं. इस पर लोगों ने अब एसपी से अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है.

इधर, डीडवाना की नावां पुलिस की नाकाबंदी तोड़ भागने का प्रयास रहे हार्डकोर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा. बीकानेर से पीछा कर रहे पुलिस दस्ते की सूचना पर नावां पुलिस ने साम्भर चौराहे पर नाकाबंदी की थी. हार्डकोर अपराधियों ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में बदमाशों को धर दबोचा. आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी. इसके बाद बीकानेर और नावां पुलिस की संयुक्त टीम ने उनका पीछा किया और 5 युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Deedwana News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author