डीडवाना झील में गंदे नालों का पानी, नमक हुआ दूषित

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से जहां किसानों को फायदा हुआ है, वहीं डीडवाना की नमक झील में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है. झील की 1500 से अधिक क्यारियों में बरसाती पानी भर गया, जिससे 3-4 महीने तक उत्पादन रुक गया है. 

डीडवाना झील में गंदे नालों का पानी, नमक हुआ दूषित
Image Credit: Deedwana News

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना क्षेत्र में लगातार बरसात का दौर जारी है. इस बरसात से किसानों की फसलो को भले ही फायदा हुआ हो, लेकिन डीडवाना की नमक झील में नमक का उत्पादन ठप हो गया है. बरसात से डीडवाना के नमक उत्पादन को बड़ा नुकसान हुआ है.

आपको बता दें कि डीडवाना नमक झील में डेढ़ हजार से अधिक क्यारियां मौजूद है, जिसमें गत दिनों हुई बरसात का पानी भर गया है. समूची झील बरसाती पानी से लबालब हो चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा डीडवाना शहर के नालों का पानी भी नमक झील को दूषित कर रहा है, जिससे नमक उत्पादन पर 3 से 4 महीने तक ब्रेक लग गया है. क्यारो में भरे पानी को सूखने में लंबा समय लग सकता है, जिससे नमक उत्पादन ठप हो गया है. इसकी वजह से जहां नमक उद्योग से जुड़े मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, वहीं नमक उत्पादकों को भी आर्थिक नुकसान हुआ है.

नमक उत्पादकों के अनुसार, उन्हें प्रति क्यारा दस से पंद्रह हजार का नुकसान हुआ है और जब तक नमक उत्पादन बन्द रहेगा. इसका तीन गुना नुकसान और भुगतना पड़ेगा. नमक झील में नमक उत्पादन बंद होने से नमक क्यारों में काम करने वाले नमक श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं और अपने घरों को लौट गए है.

जब बरसात का मौसम समाप्त होगा और बरसाती पानी में कमी आएगी, तब फिर से नमक का उत्पादन शुरू हो सकेगा लेकिन इसके लिए नमक उत्पादकों को कई महीनो का इंतजार करना पड़ेगा. नमक उत्पादकों के अनुसार, प्रति क्यारा दस से पंद्रह हजार का नुकसान हुआ है और जब तक नमक उत्पादन बन्द रहेगा, इसका तीन गुना नुकसान और होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Deedwana News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author