बस स्टैंड पर जल भराव से व्यापारियों में रोष, पानी निकासी की मांग को लेकर विरोध जारी

Deedwana News: डीडवाना जिले में रोडवेज बस स्टैंड पर बरसात के दौरान पानी भराव की समस्या लंबे समय से व्याप्त है. लंबे समय बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आज स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया.

बस स्टैंड पर जल भराव से व्यापारियों में रोष, पानी निकासी की मांग को लेकर विरोध जारी

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले में रोडवेज बस स्टैंड पर बरसात के दौरान पानी भराव की समस्या लंबे समय से व्याप्त है. लंबे समय बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं होने पर आज स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

आपको बता दें कि डीडवाना के रोडवेज बस स्टैंड पर बरसात के दिनों में पानी भराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है. जब भी बरसात होती है तब यहां पानी का भराव हो जाता है. थोड़ी सी बरसात में ही हालात इतने विकट हो जाते हैं कि यहां 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कई बार तो पानी यहां की दुकानों में घुस जाता है, जिससे व्यापारियों का लाखों का माल भी खराब हो जाता है. पानी भराव से लोगों का यहां से आवागमन मुश्किल हो जाता है. वहीं दुकानदारों का व्यापार चौपट हो जाता है. व्यापारियों के अनुसार बस स्टैंड के नाले गंदगी और कचरे से डटे पड़े हैं.

लंबे समय से नालों की कोई सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और पानी यहीं पर जमा हो जाता है. इसके कारण कई-कई घंटे तक मार्ग पर पानी भरा रहता है, जिससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि उनका व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित होता है.

व्यापारियों के अनुसार उन्होंने कई बार नगर परिषद को इस समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है. इस समस्या पर लगातार अनदेखी से आज दुकानदारों ने जाम लगा दिया, जिससे रोडवेज बसों का आवागमन बंद हो गया.

वहीं यात्रियों को भी आने जाने में दिक्कतें हुई. सूचना पर डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की. इसके बाद लोग नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और समस्या समाधान की मांग की. जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों ने नालों की सफाई करवाकर पानी निकासी का आश्वासन दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Damodar Inaniya

Trending news