बोराज तालाब की पाल टूटी, बिखरे परिवार, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 1 करोड़ की आर्थिक मदद का किया एलान

Ajmer News : राजस्थान के अजमेर में पिछले दिनों बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक कॉलोनी के जलमग्न हालातों का जायजा लेने के लिए आज डिप्टी सीएम दिया कुमारी अजमेर पहुंची. 

बोराज तालाब की पाल टूटी, बिखरे परिवार, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने 1 करोड़ की आर्थिक मदद का किया एलान
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News : डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मौके का निरीक्षण करने से पहले डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने सर्किट हाउस में आला अफसरों के साथ बैठक की पूरी जानकारी लेने के बाद मौके पर जाकर जमीनी हकीकत देखी.

पिछले पांच दिनों से पानी से मचे हाहाकार के बीच रहने वाले स्थानीय लोगों ने डिप्टी सीएम को आते देख अपनी आपबीती सुनाई. इस दौरान बड़ी संख्या मे महिलाओं ने नम आँखों के साथ अपनी पीड़ा सुनाई. डिप्टी सीएम ने करीब डेढ़ घंटे तक कॉलोनी की हर गली मे जाकर हालात देखें और सरकार की और से पूरी सहायता देने का भरोसा दिलाया.

Add Zee News as a Preferred Source

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने तत्काल एक करोड़ की सहायता का एलान किया और जरुरत पड़ने पर राशि बढ़ाये जाने का भी भरोसा दिलाया. इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी अपनी एक माह की सैलरी और 25 लाख रूपए की सहायता की घोषणा की है.

प्रशसनिक स्तर पर प्रभावित लोगों के सर्वे का भी काम चल रहा है और आपदा प्रबंधन नियमों के तहत सरकारी सहायता भी दी जाएगी. दिया कुमारी ने कहा की आपदा के इस वक्त मे सरकार हर पीड़ित के दुख को समझ रही है और भविष्य में इस तरह की आपदा ना आये उस दिशा मे भी काम जल्द शुरू होगा.

आपको बता दें कि तेज बारिश के चलते बोराज गांव का तालाब लबालब हो गया. गुरुवार देर रात उसकी पाल टूटने से पानी का तेज बहाव नजदीक की कॉलोनी में पहुंच गया. स्वास्तिक कॉलोनी और 5 परम सागर रोड पर पानी ही पानी दिखने लगा था.

प्रशासन को इसका आभार समय पूर्व हो गया था, जिसके चलते सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की मदद से पहले ही स्वास्तिक कॉलोनी के पास लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रवाना कर दिया गया था. देर रात पाल टूटने के बाद एकाएक पानी के सैलाब के चलते अलर्ट हुआ प्रदेश और प्रशासनिक तंत्र मौके पर पहुंचा और यातायात को पूर्ण रूप से रोकते हुए हालातो को काबू करने के प्रयास शुरू किये.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More