Rajasthan News: डिप्टी CM दीया कुमारी का ब्यावर दौरा, सम्राट पृथ्वीराज को किया नमन

Beawar News: राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी गुरुवार को ब्यावर दौरे पर रही. इस दौरान उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.

Rajasthan News: डिप्टी CM दीया कुमारी का ब्यावर दौरा, सम्राट पृथ्वीराज को किया नमन
Image Credit: Diya Kumari Beawar visit

Rajasthan News: प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गुरुवार को ब्यावर के दौरे पर रही. यहां पर उन्होंने शहर के उदयपुर रोड स्थित आशापुरा धाम में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान के समापन समारोह व सामूहिक विवाह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. आशापुरा माता धाम पहुंचकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मां आशापुरा के दरबार में धोक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद दीया कुमारी ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया. यहां से दीया कुमारी समारोह स्थल पर पहुंची, जहां पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से उनका चुनरी ओढ़ाकर, श्रीफल तथा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रही.

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया. साथ ही उपस्थित जनसमूह को सम्राट पृथ्वीराज चौहान बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस प्रदेश की धरती शौर्य और त्याग की धरती है. इस धरती पर महाराणा प्रताप और सम्राट पृथ्वीराज चौहान, मीरा बाई, पन्नाधाय जैसे वीर सपूतों ने जन्म लिया और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

दीया कुमारी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जैसे शूरवीरों से युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार है. उनके समक्ष यह प्रस्ताव रखने की बात कही कि किस तरह से हम हमारे देश के वीर सपूतों के लिए कुछ कर सकें ताकि प्रदेशवासी भी इस बात को याद रखें कि प्रदेश में एक ऐसी सरकार आई, जिसने प्रदेश के वीर सपूतों के लिए बहुत बड़ा काम किया.

उन्होंने कहा कि जब से महिलाओं के लिए तैंतीस प्रतिशत का आरक्षण सरकार द्वारा किया गया है तब से महिलाओं ने सभी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. उसी का असर है कि आज इस कार्यक्रम में भी बडी संख्या में मातृशिक्त मौजूद है. दीया कुमारी ने कहा कि हमारे देश के वीर सपूतों ने देश के लिए बडा संघर्ष किया. विगत अप्रैल माह में भी देश में कुछ विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हुई जिसका देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बड़ी सफलता हासिल की.

उन्होंने समिति की और से सामूहिक विवाह का आयोजन करने के लिए साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि सबसे बडा काम यदि कोई है तो वह सामूहिक विवाह सम्मेलन ही है. दीया कुमारी ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अच्छी सामाजिक परंपरा है. सामूहिक विवाह से फिजूल खर्च से बचा जा सकता है. साथ ही समाज में एकता, सद्भाव और समरसता की भावना जाग्रत होती है. सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसको दिया कुमारी ने एक तुलसी का पौधा भेंट करते हुए उन्हें सुखी दाम्पत्य का आर्शीवाद दिया.

रिपोर्टर- दिलीप चौहान

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.