&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News : भीलवाड़ा के रायला कस्बे के धर्म तालाब में कही सालों के बाद बरसात का पानी आया, यही वजह है को बरसों बाद जलदाय विभाग का कुआं भी रिचार्ज हो गया और उसमें पानी आने से कुएं में पड़ी गंदगी से पानी दूषित हो रहा है.
इस जलदाय विभाग के कुएं से गांव के पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन गंदी से अटे पड़ी इस कुएं को जलदाय विभाग अनदेखी करते हुए साफ नहीं करवा रहा है, जिससे ग्रामवासी दूषित पानी पीने को विवश है, दूषित पानी पीने की वजह से कभी भी गंभीर बीमारियां हो सकती है.
इधर धर्म तालाब के अंदर दुकानदार और ग्राम वासियों द्वारा कचरा डाला जाता है, जिससे तालाब का पानी भी दूषित हो रहा है. इस और प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो रायला गांव में गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. रायला ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है.
पीएम के महत्वाकांक्षी अभियान के लिए पंचायत द्वारा की कदम नहीं उठाया जा रहा, जिसके कारण धर्म तालाब दुकानदारों का कचरा पात्र बना हुआ है, जबकि कस्बे में पंचायत को कचरा पत्र की व्यवस्था कराई जानी थी. तालाब के सौंदर्यकरण के साथ ही तालाब और विभागीय कुएं में फैली गंदगी को साफ करवाने की ग्रामीणों ने मांग की है, ताकि जल जनित बीमारियों से बचा जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!