डीडवाना में युवक की डूबने से मौत पर बवाल! धरने पर बैठा सर्व समाज, गिरफ्तारी की उठी जोरदार मांग

Didwana News: राजस्थान के डीडवाना के बोरावड़ के सार्वजनिक तालाब में डूबने से युवक की मौत पर विवाद गहरा गया. मृतक के भाई ने तीज मेला समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दी.

डीडवाना में युवक की डूबने से मौत पर बवाल! धरने पर बैठा सर्व समाज, गिरफ्तारी की उठी जोरदार मांग
Image Credit: Didwana News

Rajasthan News: राजस्थान के डीडवाना के बोरावड़ कस्बे के सार्वजनिक तालाब में बीती मंगलवार की शाम को एक युवक के डूब जाने से मृत्यु हो गई थी, जिसके शव को करीब 9 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजा गया. मध्यरात्रि के बाद तालाब से शव निकाल कर मकराना शहर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पुलिस ने रखवाया है. बुधवार सुबह मृतक के परिजन अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए. इस दौरान सर्व समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मृतक के भाई द्वारा तीज मेला समिति के सदस्यों व पदाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट देने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.

उधर मृतक के भाई महेश गिवारियां पुत्र राजूराम गवारियां निवासी आर.के. मार्बल के पास बोरावड ने मकराना पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह शेखावत को पूर्व विधायक श्रीराम भींचर की मौजूदगी में रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को करीब सायं 5 बजे टेलीफोन से दिनेश के साथ बोरावड़ में दुर्घटना होने की जानकारी मिली, तो वह तुरंत घर पहुंचा तो उसके पिता बोरावड तालाब जाकर आए थे. उन्होंने बताया कि बोरावड़ में तीज का मेला समिति ने खेलकूद का पानी में तैरने का आयोजन करने के लिए लोगों को बुलाया था, तो उसमें दिनेश को भी दीनदयाल भाटी ने बुलाया व बोरावड़ के तालाब में उकसाकर पैसो का प्रलोभन देकर जान जोखिम में डालकर गए, जहां तालाब तैराकी करने के लायक नहीं है. फिर भी जैसे तैरने के लिएउतार दिया और उसमें अत्यधिक कीचड़ होने से वह कीचड़ मे धस गया व पानी में डूब गया और दिनेश की मृत्यु हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

रिपोर्ट में बताया कि तीज का मेला बोरावड़ छापर तालाब में आयोजित हो रहा है और उसमे कई प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें तैराकी प्रतियोगिता भी रखी गई है. मेला आयोजन समिति ने मंगलवार को सायं 5 बजे मेले का उद्घाटन किया गया, जिसका उद्घाटन दीनदयाल भाटी, अयूब गौरी पूर्व उपसरपंच, हिम्मत सिंह राजपुरोहित पूर्व प्रधान, भंवरलाल मेघवाल पूर्व चेयरमैन नगरपालिका बोरावड एवं सुनीता राजपुरोहित पूर्व सरपंच आदि ने किया. मेले का आयोजन भी गैर कानूनी तरीके से किया गया. इसमें प्रलोभन देकर उसके भाई की पानी में डूबकर मृत्यु तीज मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने कर दी है जो भारी अपराध कारित किया है. मेला आयोजन समिति के सदस्य यह अनहोनी घटना होते ही मौके से गायब हो गए और अभी तक कोई उनका पता नहीं है. इसलिए उसने सभी मेला आयोजन समिति के दोषी सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर जाने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व एक सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग की है. उधर पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.