&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: डीडवाना जिला कलेक्टर कार्यालय पर स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना देकर बैठ गए. इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की गई. भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. साथ ही जिला कलेक्टर को बाहर आकर ज्ञापन लेने की मांग भी विधायक उनके समर्थकों के द्वारा की गई.
जिला कलेक्टर के बाहर न आने पर विधायक समर्थकों ने जिला कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की नारेबाजी करते हुए जबरन जिला कलेक्टर कार्यालय में घुसने का प्रयास किया. जबरन घुसने के प्रयास में पुलिस प्रशासन ने भी अपना दमखम दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को बाहर ही रोका और प्रदर्शनकारियों पुलिस के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई है. जबरन घुसने से रोकने के बाद एक प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधित्व मंडल जिला कलेक्टर के पास गया एवं स्मार्ट मीटर योजना को लेकर ज्ञापन सौंपा है.
ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से होने वाले नुकसानों को बताया गया, जिसमें मीटर की उच्च प्रारंभिक लागत डेटा सुरक्षा की गोपनीयता तकनीकी खराबी की संभावना कई उपभोक्ताओं के लिए यह स्मार्ट मीटर जटिल समस्या, स्थानांतरण शीलता, नेटवर्क की निर्भरता, बिलिंग संबंधित समस्याएं साइबर हमले सहित कई तरह की समस्या बताते हुए स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की गई.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Didwana News: लाडनूं के मरियम मस्जिद के पास मकान में अनैतिक गतिविधियों का आरोप
डीडवाना जिले के लाडनूं शहर में एक धार्मिक स्थल के पास अनैतिक गतिविधियों का मामला सामने आया है. इस मामले में स्थानीय निवासियों ने मकान मालिक पर अनैतिक गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है. साथ ही एसपी रिचा तोमर को ज्ञापन देकर अनैतिक गतिविधियां बंद करवाने की मांग की है.
लोगों ने अपने ज्ञापन में बताया कि लाडनूं के वार्ड संख्या 38 में एक धार्मिक स्थान के पास नारायण सोनी नामक व्यक्ति का मकान है जो अक्सर बंद पड़ा रहता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से इस मकान पर लड़कियों व महिलाओं का आना जाना काफी बढ़ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मकान मालिक इस मकान में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. जब स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया तो उसने लोगों को ही धमकियां देना शुरू कर दिया. वहीं जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की बजाय केवल खानापूर्ति कर दी, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं और मकान में अब भी अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!