डीडवाना में हैवानियत! दोस्तों संग मिल नाबालिग से किया गैंगरेप, मन नहीं भरा तो...

Didwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले में नावां के मारोठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नाबालिग बालिका से गैंगरेप करने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने व 2 नाबालिग अपचारियों को निरुद्ध किया है.

डीडवाना में हैवानियत! दोस्तों संग मिल नाबालिग से किया गैंगरेप, मन नहीं भरा तो...
Image Credit: Didwana News

Rajasthan News: डीडवाना जिले में नावां के मारोठ पुलिस ने नाबालिग बालिका से गैंगरेप करने के मामले में राजस्थान की भजनलाल सरकार की अपराध के ख़िलाप जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने व 2 नाबालिक अपचारियों को निरुद्ध करने में सफलता हासिल की है.

जानकारी अनुसार मारोठ क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप कर उसका वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकियां देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 2 नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (आर.पी.एस.) एवं वृत्ताधिकारी कुचामन अरविन्द बिश्नोई (आर.पी.एस.) की निकटतम देखरेख में की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

दरअसल, घटना 27 अगस्त 2025 की है जब पीड़िता ने थाना मारोठ पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया. नाबालिग ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए बार-बार दुष्कर्म किया तथा डराकर रुपए भी वसूले. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मारोठ में प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें आईटी एक्ट तथा धारा 5/6 पोक्सो एक्ट व गैंगरेप का मामला पंजीकृत कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए. घटनास्थल का निरीक्षण किया और मोबाइल फोरेंसिक यूनिट से भी जांच करवाई. पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाकर न्यायालय के समक्ष उसके बयान करवाए गए. मामले में पुलिस की कार्रवाई फिलहाल जारी है. इस प्रकरण में कुल 11 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया था, जिनमें से अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है और आगे भी गिरफ्तारियां होना बाकी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More