Didwana News: लाडनूं बस स्टैंड बना स्विमिंग पूल! बारिश के बाद हर बार यही हालात

Didwana News: लाडनूं बस स्टैंड बारिश में फिर स्विमिंग पूल बन गया है. हर साल जलभराव से यात्री परेशान है. लोगों ने निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

Didwana News: लाडनूं बस स्टैंड बना स्विमिंग पूल! बारिश के बाद हर बार यही हालात
Image Credit: Ladnun bus stand

Rajasthan News: यह कोई वाटर पार्क नहीं… यह लाडनूं का मुख्य बस स्टैंड है. जी हां, वही बस स्टैंड जहां से हर दिन सैकड़ों लोग सफर की शुरुआत करते हैं. लेकिन आज ये बस स्टैंड नहीं, बल्कि एक खुले स्विमिंग पूल जैसा नजर आ रहा है. राजस्थान के डीडवाना के लाडनूं में स्थित बस स्टैंड का यह हाल हुआ है सिर्फ एक बारिश के बाद!

बारिश आई, और फिर वही पुराना मंजर लौट आया
यह पहली बार नहीं हुआ है. हर बारिश के बाद लाडनूं बस स्टैंड का यही हाल होता है. जलभराव, फंसे वाहन, परेशान लोग और जिम्मेदार तंत्र बेखबर. लाडनूं बस स्टैंड पर चारों ओर पानी ही पानी है. कई वाहन बीच में फंसे नजर आए, कुछ रुक गए तो कुछ खतरा उठाकर रेंगते रहे. सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि पानी में यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि कहां जमीन है और कहां गड्ढा. बारिश के बाद बच्चे पानी में उछलते-कूदते दिखे. कोई गोता लगाता रहा, तो कोई छप-छप कर रहा था. मानो ये कोई लोकल तैराकी प्रतियोगिता हो.

Add Zee News as a Preferred Source

कागजों में सिमट कर रह गई है योजनाएं
यह वीडियो उन हालातों का गवाह है, जहां प्रशासन फेल है और बच्चे पानी में खेल रहे हैं. यहा बस स्टैंड पर एक बोरवेल जरूर है, लेकिन वह इस पानी को कम करने में नाकाफी साबित हो रहा है. पानी जस का तस जमा है. न कोई पाइपलाइन, न कोई ड्रेनेज सिस्टम - सब कागजों में सिमट कर रह गया है. हर साल वादे होते हैं, और हर साल पानी में बह जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नगर पालिका बारिश से पहले बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन हकीकत हर बार यही निकलती है- जलजमाव, परेशानी. शनिवार को फिर बारिश हुई, और फिर वही कहानी दोहराई गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More