&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: डीडवाना के परबतसर के औद्योगिक क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार परबतसर से बिदियाद मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र में एक ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक मुकेश पुत्र बीर जी और मुकेश पुत्र रामपाल निवासी पातलिया जिला प्रतापगढ़ जो पिछले कई सालो S3 रीको एरिया मे काम कर रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस के द्वारा परबतसर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर परबतसर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. दोनों शवों को परबतसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से दोनों युवक परबतसर के औद्योगिक क्षेत्र में ही पिछले कई सालों से काम कर रहे थे.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Didwana News: मकराना में विधायक निवास स्थान पर मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
मकराना विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व इस बार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गया. मुस्लिम विधायक जाकिर हुसैन गैसावत के निवास पर हजारों हिंदू बहनें पहुंचीं और उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर जीवन भर रक्षा का वचन लिया. विधायक ने भी बहनों का सम्मान करते हुए मुंह मीठा कराया, नारियल दिया और उपहार स्वरूप लिफाफे भेंट किए. उन्होंने कहा कि मुस्लिम होते हुए भी उन्होंने हिंदू बहनों का दिल जीता है, इसलिए बहनें स्वयं उनके घर रक्षा सूत्र बांधने आती हैं. इस मौके पर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई. माहौल में भाईचारे और प्रेम का संदेश गूंजता रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!