Didwana: SDM का अस्पताल में अचानक छापा! मरीजों से पूछा– इलाज ठीक मिल रहा है?

Didwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के नावां उपजिला चिकित्सालय के औचक निरीक्षण में SDM ने मरीजों से फीडबैक लिया. व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, लेकिन जर्जर भवन की हालत पर गंभीर चिंता जताई.

Didwana: SDM का अस्पताल में अचानक छापा! मरीजों से पूछा– इलाज ठीक मिल रहा है?
Image Credit: Didwana SDM Divya Soni

Rajasthan News: डीडवाना जिले के नावां उपजिला चिकित्सालय का आज SDM दिव्या सोनी ने औचक निरीक्षण किया. अचानक से SDM के चिकित्सालय परिसर में निरीक्षण के लिए पहुंचने पर हर कोई अपनी व्यवस्थाए सम्भालता नजर आया. SDM दिव्या सोनी ने चिकित्सा कक्षों का अवलोकन कर कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर चिकित्सकों व कर्मियों की जानकारी ली.

चिकित्साधिकारी डॉ राजवीर चौधरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरभ जैन ने SDM को चिकित्सालय का अवलोकन करवाया. निरीक्षण के दौरान SDM ने एक्स रे रम, जांच केंद्र कक्ष, मरीज वार्ड, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया. साथ ही महिला चिकित्सक डॉ गोपाल ढाका से गर्भवती महिलाओं का हर दिन का औसत पूछा व सोनोग्राफी आदि की जानकारी ली. हफ्ते में दो दिन चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी चिकित्सालय में की जाती है. उसके अलावा ज्यादा होने पर माँ योजना के तहत वाउचर के माध्यम से दो सोनोग्राफी निशुल्क बाहर से होने की जानकारी दी.

Add Zee News as a Preferred Source

जांच केंद्र में भी उपस्थित मरीजों से समय पर जांच करने व देने की जानकारी ली. मरीज वार्ड में मरीजों के हाल जाने व उनसे चिकित्सकों के व्यवहार व समय पर चेकअप करने की जानकारी ली जिस ओर मरीजों ने संतोषप्रद जवाब दिया. SDM दिव्या सोनी ने चिकित्सालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए चिंता व्यक्त की और कहा कि जल्द ही मरम्मत कार्य करवाया जाएगा. एमआरएस के द्वारा मरम्मत कार्य करवाए जाने की जानकारी दी. मुख्यमंत्री निशुल्क दवा भंडार का निरीक्षण कर दवाओं की संख्या व किस बीमारी की ज्यादा दवा की खपत होती है कि जानकारी दी.

चिकित्सकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन दिनों मौसमी बीमारियों का सीजन चल रहा है, इसलिए हर तरीके से व्यवस्थाएं सुचारू रखी जानी चाहिए लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी. चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की. साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि चिकित्सालय में सभी व्यवस्थाएं सुचारू है. साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है और चिकित्सालय के जर्जर भवन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जहां ज्यादा दुर्घटना होने की आशंका है, उस रास्ते को बंद करने के निर्देश दिए है, बाकी यहां की व्यवस्थाएं सुचारू व सही पाई गई. इस दौरान चिकित्सालय के चिकित्सक व नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More