&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Beawar News: राजस्थान के ब्यावर जिला प्रभारी मंत्री एवं डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज ब्यावर के दौरे पर रही. इस दौरान दीया कुमारी ब्यावर के सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन पहुंची, जहां पर उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित सेवा शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.
इस दौरान दीया कुमारी ने सेवा शिविर का अवलोकन किया और सरकार के द्वारा शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान की जानकारी ली. साथ ही अब तक शिविर में कितने लोगों की समस्याओं को निस्तारण शिविर के माध्यम से हुआ जानकारी लेते हुए उपस्थित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
इसके बाद दीया कुमारी मंचासीन हुई, जहां पर विधायक शंकर सिंह रावत, निर्वतमान सभापति नरेश कनोजिया के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 101 किलो फूल माला पहनाकर और राम दरबार की मूर्ति भेंट कर भव्य स्वागत किया. इस दौरान दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से गोद भराई के कार्यक्रम के दौरान दो महिलाओं की गोद भराई के साथ-साथ बच्चों को अपने हाथों से अन्न खिलाकर अन्नप्राशन योजना का शुभारंभ किया.
इसके पश्चात दीया कुमारी ने सेवा शिविर के सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे, पीएम आवास योजना के चेक, सीएम आवास योजना के तहत मकान की चाबियां सौंपी. मकान की चाबियां पाकर लाभार्थियों ने पीएम और सीएम का आभार व्यक्त किया.
इस दौरान दीया कुमारी के नेतृत्व में तेजा चौक में जीएसटी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने स्वयं व्यापारियों से संवाद कर जीएसटी में दी गई राहत की जानकारी साझा की.
इस दौरान व्यापारियों एवं दुकानदारों ने भी इस कमद का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ओर सीएम भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए दीया कुमारी का स्वागत किया. इस दौरान दीया कुमारी ने दुकानदारों को पुष्प भेंट कर खुशी का इजहार किया. इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और सीएम भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की पूरी कोशिश की जा रही है.
इसी कारण हमने शहरी सेवा शिविर को माध्यम से आमजन तक पहुंचकर उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा जीएसटी को सरलीकरण किए जाने के बाद अब पूरे देश में बचत उत्सव मनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि जीएसटी दरें कम होना हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है कि अब हमें हमारी आवश्यकता की वस्तुएं बहुत ही कम दरों पर मिलेगी, जिससे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी. जीएसटी की दरें कम होने के बाद बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हम सभी को दीपावली त्योहार से पूर्व यह एक दीपावली की सौगात मिली है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बजट घोषणा को मूर्त रूप देकर जिले के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड़, एसडीएम दिव्यांश सिंह और आयुक्त श्रवण राम चौधरी मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!