असली किन्नर ने नकली किन्नर को सरे बाजार पीटा, बोला-हमारी बधाई खा गए

Ajmer News : राजस्थान में किन्नर फाइट अब आम बात हो गयी है. असली किन्नर जो हमेशा से बधाई से अपना घऱ चलाते हैं की कमाई का जरिए नकली किन्नर ले जाते हैं और ये ही इस लड़ाई की वजह है. इस बार किन्नर फाइट अजमेर में देखने को मिली.
 

असली किन्नर ने नकली किन्नर  को सरे बाजार पीटा, बोला-हमारी बधाई खा गए
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News : अजमेर शहर में नकली किन्नरों की तरफ से दुकानदारों और आम लोगों से अवैध रूप से बधाई वसूलने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस कारण असली किन्नरों की पहचान धुंधली होती जा रही है और उन्हें समाज में गलत नजर से देखा जाने लगा है.

दुकानदारों और परिवारों द्वारा उन्हें नकली समझ लिया जाता है, जिसके चलते असली किन्नरों को बधाई तक नहीं मिल पाती और उनका आर्थिक नुकसान होता है. इसी तरह की नाराजगी आज उस समय देखने को मिली जब अजमेर के नल बाजार क्षेत्र में असली किन्नर मनीषा ने एक नकली किन्नर की जमकर पिटाई कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

बताया जा रहा है कि मनीषा ने पहले नकली किन्नर को पकड़कर सबके सामने खरी-खोटी सुनाई और फिर डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की. इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए.

मनीषा बाई का कहना है कि नकली किन्नरों की वजह से समाज में असली किन्नरों की छवि खराब हो रही है और उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी किन्नरों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि असली किन्नरों की पहचान और सम्मान सुरक्षित रह सके.

आपको बता दें कि राजस्थान में किन्नरों की संख्या कितनी है ये अनुमान लगाना मुश्किल है. साल 2018 में 16 हजार से ज्यादा किन्नर होने का अनुमान था लेकिन वोटर लिस्ट में सिर्फ 349 का नाम था. साल 2011 की जनगणना के अनुसार देश में किन्नर आबादी 4.88 लाख बतायी गयी है.

आमतौर पर किन्नर समुदार नाच-गाकर और खुशी के अवसर पर आशीर्वाद देकर आजीविका कमाते हैं. समुदाय के लोग विभिन्न कार्यों में शामिल होकर समाज ने सम्मान हासिल करते हैं. लेकिन नकली किन्नर अक्सर असली किन्नरों के इसी आजीविका पर हाथ मारते हैं जिसके चलते किन्नर फाइट देखने को मिलती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More