अजमेर में बारिश का कहर, खाना खा रहे थे बुजुर्ग दंपति, भराकर गिरा मकान और....

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में मूसलाधार बरसात लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. ग्राम पंचायत स्यार के बागरिया ढाणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास एक दो मंजिला मकान के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था. लगातार बरसात के चलते बेसमेंट में पानी भरने से मकान भर भरा कर गिर गया

अजमेर में बारिश का कहर, खाना खा रहे थे बुजुर्ग दंपति, भराकर गिरा मकान और....
Image Credit: Ajmer News

Ajmer News: मूसलाधार बरसात लोगों के लिए आफत बनती जा रही है. ग्राम पंचायत स्यार के बागरिया ढाणी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास एक दो मंजिला मकान के बेसमेंट में पानी भरा हुआ था. लगातार बरसात के चलते बेसमेंट में पानी भरने से मकान भर भरा कर गिर गया, जिसके चलते पास के कच्चे मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपति खाना खाते समय नीचे दब गए.

तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग दंपति को मलबे से बाहर निकाल कर राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी भेजा. यहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तवर ने मौके पर पटवारी गिरदावर और ग्राम सेवक को भेजते हुए रिपोर्ट तलब की है. वहीं, तहसीलदार बंटी राजपूत केकड़ी अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी ली.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि राजस्थान में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिसके कारण ज्यादातर जगहों पर जलभराव से बेहद ही बुरे हालात हो गए हैं. कुछ ऐसा ही अजमेर जिले में देखने को मिल रहा है. जहां कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के तिकल्या और लोधा का झोपड़ा गांव पिछले एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश के चलते टापू बने हुए हैं. हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि ग्रामीण और पशुधन गांव में ही कैद होकर रह गए हैं. अब तो घरों में रखा राशन भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है, जिसके चलते ग्रामीणों ने अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.

दोनों गांवों का बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है. कादेड़ा मार्ग पर पिपलाज की पुलिया पर पानी ओवरफ्लो हो रहा है, वहीं सावर मार्ग पर किडवो का झोपड़ा पुलिया और गोरधा पुलिया टूट जाने से रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं. चारों तरफ पानी भर जाने से ग्रामीण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.

तिकल्या गांव की आबादी करीब 600 और लोधा के झोपड़ा गांव की आबादी लगभग 400 है. दोनों गांवों की स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पानी भर चुका है. लगातार हो रही बारिश के चलते पानी का बहाव तेज हो गया है और अब यह घरों में घुसने की कगार पर पहुंच चुका है.

प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी राहत और बचाव कार्य शुरू करने की बजाय किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं. हालात लगातार विकट होते जा रहे हैं और ग्रामीणों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. ग्रामीण में जिला कलेक्टर अजमेर लोकबंधु से गुहार लगाते हुए गांव में राशन पानी मुहैया कराने की मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Ajmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.