&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khairthal-Tijara News : भिवाड़ी में लगातार 24 घंटे से हो रही बरसात लोगों के लिए आफत साथ लेकर आई है, भिवाड़ी की ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां जलमग्न नहीं हो रहा हो. भिवाड़ी में हो थी तेज बरसात के बाद कई जगह वाहन गड्ढों में गिरते रहे, वही इस बरसात से भिवाड़ी बाईपास एक बार भी झीलों की नगरी बन गया, बाईपास पर पानी की निकासी नहीं होने से लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है.
लोग सुबह किसी तरह से अपने ऑफिस या बैंक पहुंचे, लेकिन बढ़ते पानी के बीच अपने ऑफिस में ही फंसकर रह गए, इन लोगों का रेस्क्यू करने के लिए निजी संस्था की तरफ से ट्रैक्टर की सेवाएं दी गई, जिससे लोगों को ट्रैक्टर की मदद से पानी से बाहर निकाला गया.
जी मीडिया की टीम ने भी ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हुए कार छोड़ ट्रैक्टर की मदद से जलभराव इलाके की तस्वीरों को कैद कर जिम्मेदारों को दिखाने का प्रयास किया, इन सबके बीच कही भी किसी भी विभाग के लोग सड़कों पर नहीं उतरे जिससे ये भी अंदाजा नहीं लगाया जा सका कि इस आफत के बरसात के बीच भिवाड़ी का नागरिक परेशानी से जूझ रहा होगा.
याद दिला दें जोधपुर से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिली थी. जब अस्पताल तक मरीजों और उसके परिजनों को लाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लिया गया था. राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद ट्रैक्टर ही सहारा बना है. जलभराव वाली जगहों तक पहुंचने के लिये क्या नेता, क्या अधिकारी और हम मीडिया के लोग भी ट्रैक्टर के ही भरोसे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!