&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अजमेर के नसीराबाद सिटी पुलिस थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से जयपुर निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके खाटू श्याम घूमने के लिए जयपुर बुलाकर उसके साथ दुराचार किया. इसके बाद नाबालिग को झोटवाड़ा जयपुर पुलिस थाने के बाहर छोड़कर नाबालिग के घर पर सूचना देकर फरार हो गया. परिजनों को सूचना मिलते ही नाबालिग को जयपुर से नसीराबाद लाकर सिटी पुलिस थाना में युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले में सिटी थाना प्रभारी हुकम गिरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला जयपुर सदर थाने का होने के कारण जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर एफआईआर जयपुर सदर थाने को प्रेषित कर दी.
नसीराबाद सिटी थाने में दर्ज कराए मामले में बताया कि करीब 6 माह पूर्व सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जयुपर निवासी युवक पवन पहाड़िया नामक युवक से दोस्ती हुई थी. 24 अगस्त की दोपहर को आरोपी युवक पवन ने उसे खाटू श्याम घूमने की कहते हुए जयपुर बुलाया, जिसके चलते वह नसीराबाद रेलवे स्टेशन से शाम 7 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गई. रात्रि करीब 10 बजे वह जयपुर रेल्वे स्टेशन पर पंहुची तो आरोपी युवक स्टेशन के बाहर बाइक लेकर खड़ा था. नाबालिग ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे खाटू श्याम जाने का कहा तो उसने रात होने की बात कहते हुए मना कर दिया, लेकिन आरोपी युवक ने उसे डरा धमकाकर बाइक पर बैठाया और खाटू श्याम ले गया.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को सुबह लगभग 10-11 बजे वापिस जयपुर पहुंचे. पीड़िता ने नसीराबाद जाने को कहा तो आरोपी युवक ने कहा कि दोनों थक गए है. थोड़ा आराम कर लेते है. इसके बाद आरोपी उसे एक होटल पर ले गया. होटल के कमरे में ले जाकर डरा धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी उसे झोटवाड़ा पुलिस थाने के बाहर छोड़ कर घर वालों को सूचना दी. सूचना मिलते ही घर वाले जयपुर पहुंचे और उसे लेकर नसीराबाद आए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नसीराबाद सिटी पुलिस थाना में पीड़िता को ले जाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!