Ajmer News: वक्फ बिल पर भड़काऊ बयान कांग्रेस नेता राजस्थान के अजमेर जिले से गिरफ्तार किया गया है. कांग्रेस नेता का हाल ही में पारित वक्फ विधेयक 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने वाला एक वीडियो सामने आया था.
Trending Photos

Ajmer News: वक्फ बिल पर भड़काऊ बयान कांग्रेस नेता राजस्थान के अजमेर जिले से गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने कर्नाटक में वक्फ बिल को लेकर वीडियो जारी किया और हिंसा भड़काई.
इस मामले को लेकर अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बताया कि कर्नाटक पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी कबीर खान अजमेर जिले में छिपा हुआ है. इसके चलते ही अजमेर पुलिस की सहायता से आरोपी को आदर्श नगर इलाके से पकड़ा और पुलिस के हवाले किया गया.
जानिए क्या था मामला
कर्नाटक के दावणगेरे से कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पार्षद कबीर खान का हाल ही में पारित वक्फ विधेयक 2025 के विरोध में हिंसा भड़काने वाला एक वीडियो सामने आया था. इसके बाद बड़े स्तर पर आक्रोश फैल गया था.
वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता कबीर खान युवाओं से सड़कों पर उतरने, सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने और यहां तक की कानून का विरोध करने के लिए 'जान की कुर्बानी' देने जैसे भड़काऊ बात कही.
बसों और ट्रेनों में आग लगा दो
वायरल वीडियो में कबीर खान कह रहे हैं कि बसों और ट्रेनों में आग लगा दो. साथ ही कुछ लोगों को अपनी जान कुर्बान देने दो. हर शहर में 8 से 10 लोग मरने चाहिए. इसके आगे कबीर खान ने कहा कि पोस्टर और याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी, सिर्फ विनाश ही होगा.
इस वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक पुलिस कांग्रेस नेता कबीर खान की तलाश कर रही थी, जो अब राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार हुआ.